LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

छत्तीसगढ़ के कोरबा में ट्रिपल मर्डर, कमरे में मिली पति-पत्नी और उनकी दो साल की बेटी की लाश, धारधार हथियार से की गई हत्या

छत्तीसगढ़ के कोरबा में ट्रिपल मर्डर, कमरे में मिली पति-पत्नी

KORBA : छत्तीसगढ़ के कोयला खदान के लिए मशहूर कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां पति-पत्नी और उनकी दो साल की बेटी की धारधार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई है। ट्रिपल मर्डर से जिले में हड़कंप मच गया है। अब पुलिस ने इस मामले की छानबीन तो शुरु कर दी है, लेकिन वे इस वारदात के बारे में अभी तक ये नहीं बता पा रहे हैं कि ये मामला हत्या का है या नहीं.

मिली जानकारी के मुताबिक कुचरीचोली थाना क्षेत्र  उरगा  गांव में जयराम धोबी अपनी पत्नी सुजाता (25) व दो वर्षीय बेटी जेसिका के साथ रहता था। जयराम ठेकेदारी का काम करता था। बुधवार की सुबह पत्नी और बेटी को लेकर पूजा करने मड़वारानी गया था, जहां से दोपहर लगभग एक बजे घर लौटा। उसके बाद तीनों अपने घर में ही थे। बुधवार रात को खाना खाने के बाद वे अपने कमरे में चले गए। गुरुवार की सुबह छह बजे जब उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो बड़े भाई श्रीराम रजक ने जब उन्हें आवाज लगाई। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर बड़े भाई ने दरवाजा तोड़ दिया।

Diarch GO

दरवाजा तोड़ने के बाद जैसे ही बड़ा भाई अंदर दाखिल हुआ तो सामने का नजारा देख बदहवास हो गया। जयराम, सुजाता और उनकी मासूम बेटी जैसिका का शव फंदे पर लटके हुए थे और शरीर पर चोट के निशान भी थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना आसपास लोगों को भी मिल गई। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है।

कोरबा जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि यह घटना उरगा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत कुकरीचोली गांव की है. वहां रहने वाले कुछ लोगों ने गुरुवार की सुबह पुलिस को इस वारदात के बारे में सूचना दी. तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं. और मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। 

NSIT
Nsmch

SP सिद्धार्थ तिवारी ने आगे बताया कि फिलहाल वे किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं. यह हत्या का मामला है या नहीं, यह तो विस्तृत जांच के बाद ही पता चलेगा. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एक पुलिस टीम के साथ-साथ फोरेंसिक कर्मियों को भी मौके पर भेजा गया है. ताकि वे मौका-ए-वारदात पर हर एंगल से छानबीन करके सबूत जमा कर सकें