LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

फिर बेपटरी हुई ट्रेन, मैसूर-रानी कमलापति-सहरसा एक्सप्रेस की दो कोच पटरी से उतरे, यात्रियों में मचा हड़कंप

फिर बेपटरी हुई ट्रेन, मैसूर-रानी कमलापति-सहरसा एक्सप्रेस की

DESK : रेलवे के सुरक्षित यात्रा की तमाम दावों के बाद भी हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को फिर एक रेल हादसा हो गया। इस बार मामला इटारसी से जुड़ा है। जहां  मैसूर-रानी कमलापति-सहरसा एक्सप्रेस (01663) की दो बोगियां बेपटरी हो गई। जिसके बाद ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि गनिमत यह रही कि किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा। सूचना मिलते ही रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

यह हादसा सोमवार शाम 6:20 बजे के करीब हुआ। ट्रेन इटारसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर लगने जा रही थी। बताया जा रहा है कि उस समय ट्रेन की स्पीड 20 से 30 किमी प्रतिघंटा थी। तभी ट्रेन के कोच बी-1 के दो पहिए और बी-2 के चार पहिए पटरी से उतर गए।

Diarch GO

ट्रेन के बेपटरी होते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन रुकी तो यात्री बाहर आ गए। हादसे के बाद स्टेशन के दो और तीन नंबर प्लेटफार्म का रेलवे ट्रैक बाधित हो गया।

भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार हादसे में किसी को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे के कारण के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

NSIT
Nsmch