LATEST NEWS

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

प्यार, हंसी और मस्ती से भरी ध्वनि भानुशाली और आशिम गुलाटी स्टारर फिल्म “कहां शुरू कहां ख़तम” का ट्रेलर हुआ रिलीज

प्यार, हंसी और मस्ती से भरी ध्वनि भानुशाली और आशिम गुलाटी स्

डेस्क-ध्वनि भानुशाली और आशिम गुलाटी स्टारर फिल्म “कहां शुरू कहां ख़तम” के ट्रेलर से उठा पर्दा, यहां देखिए प्यार, हंसी और मस्ती से भरे इस सफर की कुछ झलकियां

ध्वनि भानुशाली की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'कहां शुरू कहां खतम' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। इसमें उनके साथ आशिम गुलाटी नजर आएंगे। ट्रेलर दर्शकों को एक जीवंत और मजेदार सफर पर ले जाने का वादा करता है। लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्मित और सौरभ दासगुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म रोमांटिक कॉमेडी का एक नया रूप पेश करने के लिए तैयार है।

Diarch GO

ट्रेलर में ध्वनि भानुशाली को सिल्वर स्क्रीन पर एक नए चेहरे के रूप में पेश किया गया है, जो अपने चार्म और एनर्जी से लोगों का दिल जीत रही हैं। एक शादी की पृष्ठभूमि में, ध्वनि और आशिम गुलाटी एक भागी हुई दुल्हन और शादी में खलल डालने वाले के रूप में स्क्रीन पर छा जाते हैं, जो ह्यूमर, केमिस्ट्री और मजेदार टेंशन का मेल लेकर आते हैं। कहानी में तब एक अनएक्सपेक्टेड ट्‌विस्‍ट्‌आता है जब उनकी दुनिया टकराती है, और ये सब मिलकर एक “अरेंज्ड एक्सीडेंटल लव स्टोरी” की शुरुआत करता है, जो सरप्राइजेज और ट्‌विस्‍ट्‌ से भरा है।

भारत के एक छोटे से शहर की पृष्ठभूमि पर बनी 'कहां शुरू कहां ख़तम' हंसी और दिल को छू लेने वाली है, जो दर्शकों को यादगार पलों और मस्ती-मज़ाक से भरपूर एक रोलरकोस्टर राइड पर ले जाती है। ट्रेलर में फ़िल्म की अप्रत्याशित घटनाओं, आकर्षक डायलॉग्स और एक ऐसी फील-गुड वाइब का स्वाद मिलता है, जिसपर खुद को कंट्रोल कर पाना मुश्किल है।

NSIT
Nsmch

कहानी में और भी रंग और गहराई जोड़ने के लिए फिल्म में इंडस्ट्री के दिग्गजों की टीम नजर आएंगे, जिसमें सुप्रिया पिलगांवकर, राकेश बेदी, सोनाली सचदेव, राजेश शर्मा, अखिलेन्द्र मिश्रा, चितरंजन त्रिपाठी, विक्रम कोचर, हिमांशु कोहली और विकास वर्मा शामिल हैं।

तो एक रोमांचक सिनेमाई सफर के लिए तैयार हो जाइए, जहां कुछ भी वैसा नहीं है जैसा दिखता है, और हर चीज़ अप्रत्याशित खुशी की तरफ  ले जाती है। फिलहाल आप इसका ट्रेलर देखिए और इस मज़ेदार सफ़र को एंजॉय किजीए।

लक्ष्मण उटेकर की “कहां शुरू कहां खतम”, ध्वनि भानुशाली और आशिम गुलाटी अभिनीत, सौरभ दासगुप्ता द्वारा निर्देशित, 20 सितंबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज होगी। भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और कठपुतली क्रिएशन्स प्रोडक्शन की ये फिल्म विनोद भानुशाली, लक्ष्मण उतेकर, करिश्मा शर्मा और कमलेश भानुशाली द्वारा निर्मित है ।