LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

अररिया में मूर्ति विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर बैरियर से टकराया, तीन लोगों की हुई मौत, 10 गंभीर रूप से हुए जख्मी

अररिया में मूर्ति विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर बैरियर से टकरा

ARARIA : अररिया के दियारी मजगामा वार्ड नंबर 3 में सरस्वती मूर्ति विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर गार्डर/बैरियर से टकरा गया. जिसकी वजह से ट्रैक्टर पलट गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए हैं. 

तीनों मृतक के शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है. जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. सदर अस्पताल में नगर थाना पुलिस, डायल 112, अंचलधिकारी और सिविल सर्जन मौजूद हैं. 

तस्वीर में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह अस्पताल में अफरा-तफरी भरा माहौल नजर आ रहा है. ASP रामपुकार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस टीम मुस्तैदी से मौके पर काम कर रही है.

अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट