LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, 7 मई को बिहार की 5 सीटों पर होगा मतदान, 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी जनता

तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन,  7 मई को बिहा

पटना:  बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का  लिए तमाम दलों ने जनता को अपने पक्ष में करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है.सभी  दलों  और प्रत्याशियों ने चुनावी प्रचार में पूरा जोर लगा दिया है. आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. ऐसे में आज शाम को तीसरे चरण के लिए हो रहा प्रचार-प्रसार का भोंपू का शोर थम जाएगा. शाम पांच बजे के बाद प्रत्याशी डोर टू डोर कंपेंन कर सकेंगे. बिहार की पांच लोकसभा सीट- झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया में सात मई को वोटिंग होगी . 

तीसरे चरण में 54 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा. इनमें 51 पुरुष और 3 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं. झंझारपुर में 10, सुपौल में 15, अररिया में 9, मधेपुरा में 8 और खगड़िया में 12 उम्मीदवार मैदान में है. बिहार में 98 लाख 60 हजार 397 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 51 लाख 29 हजार 473 पुरुष तो 47 लाख 30 हजार 602 महिला मतदाता अपने प्रतिनिधि का चुनाव सात मई को करेंगी.

झंझारपुर में जदयू ने फिर से वर्तमान सांसद रामप्रीत मंडल को चुनावी रम में उतारा है तो इंडी गठबंधन की ओर से विकासशील इंसान पार्टा ने सुमन कुमार महासेठ ताल ठोक रहे है. वहीं पूर्व विधायक गुलाल यादव निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं ,इससे यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. 

सुपौल लोकसभा सीट पर जदयी के लिए सीट बचाने की चुनौती है. जदयू ने दिलेश्वर कामत को टिकट दिया है तो राजद ने सिंहेश्वर से विधायक चंद्रहास चौपाल को मैदान में  उतारा है.

NSIT
Nsmch

रोम पोप का और मधेपुरा गोप का...तो मधेपुरा में दो यादवों की लड़ाई हैजदयू ने जहां वर्तमान सासंद दिनेश चंद्र यादव पर दांव खेला है तो राजद  ने डॉ. कुमार चंद्रदीप को मैदान में उतारा है. 

खगड़िया लोकसभा सीट पर एनडीए की ओर से एलजेपीआर ने राजेश वर्मा ताल ठोक रहे हैं तो इंडी गठबंधन की तरफ से सीपीएम ने संजय कुमार कुशवाहा को मैदान में हैं. 

अररिया सीट पर भाजपा की तरफ से वर्तमान सांसद प्रदीप कुमार सिंह मैदान में हैं. राजद ने  शाहनवाज आलम को मैदान में उतारा है.