LATEST NEWS

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

वीआईपी ट्रेन रोकने के लिए कंट्रोल ने ठप कर दी ओएचई में बिजली सप्लाई, घंटों फंसे रहे यात्री, हैरान कर देगी वजह

वीआईपी ट्रेन रोकने के लिए कंट्रोल ने ठप कर दी ओएचई में बिजली

VARANASI : रेलवे में अक्सर यह खबर सुनने को मिलती है कि ओएचई टूटने के कारण ट्रेन सेवा ठप हो गई। लेकिन ऐसा शायद ही कभी सुनने को मिला है कि ट्रेन रोकने के लिए जानबुझकर ओएचई में बिजली सप्लाई बंद कर दी गई हो। वाराणसी में कुछ ऐसी ही घटना सामने आई है। बताया गया बड़े ट्रेन हादसे को रोकने के लिए कंट्रोल बोर्ड को यह निर्णय लेना पड़ा। जिससे हजारों यात्रियों की जान बच गई।

बताया जाता है वाराणसी से नई दिल्ली तक कही जाने वाली वीआईपी ट्रेन शिवगंगा एक्सप्रेस साम्हो व भरथना के बीच सुबह 7:15 बजे गुजर रही थी। घना कोहरा के कारण चालक ने रेड नहीं देखा और गाड़ी उससे आगे बढ़ गई। केबिनमैन और गार्ड को पता चल गया कि गाड़ी रेड सिग्नल को पार कर गई है। वॉकी-टॉकी से ड्राइवर और कंट्रोल रूम तक इसकी सूचना पहुंच गई।

Diarch GO

एक तरफ ड्राइवर ने ब्रेक मारकर ट्रेन को रोका तो दूसरी तरफ सतर्कता बरतते हुए ओएचई काटकर बिजली सप्लाई ठप कर दी गई। इस दौरान ढाई घंटे तक ट्रेन भरथना स्टेशन पर खड़ी रही। इसके बाद दूसरे ड्राइवर और गार्ड के आने के बाद सुबह 9:34 बजे ट्रेन रवाना हो सकी। हादसा टलने पर रेलवे अफसरों ने राहत की सांस ली।

इस दौरान दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग की अप लाइन आधे घंटे तक ठप रही। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह के मुताबिक जांच कराई जा रही है कि किन कारणों से ट्रेन ने रेड सिग्नल को पार किया।

NSIT
Nsmch