LATEST NEWS

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

चलती ट्रेन में ठंढ से बचने के लिए उपला जलाकर आग तापने लगे यात्री, धूआं उठते देख यात्रियों में मचा हड़कंप

चलती ट्रेन में ठंढ से बचने के लिए उपला जलाकर आग तापने लगे या

DESK : ट्रेनों में पिछले कुछ माह से लगातार बोगियों से धूआं उठने की खबरें सामने आ रही है। जिनमें ज्यादातर मामलों में शार्ट सर्किट की बात सामने आती है। ऐसी ही एक घटना संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच में भी हुई है. जहां धूआं उठते देख यात्रियों ने कंट्रोल रूम को दे दी। अफसरों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। तत्काल आरपीएफ को ट्रेन में भेजा गया। जब आरपीएफ की टीम बोगी में पहुंची तो हैरान रह गई। यहां दो यात्री ठंड से बचने के लिए चलती ट्रेन में उपले जलाकर आग ताप रहे थे। आरपीएफ ने दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव वर्मा ने बताया कि चंदन पुत्र राजकुमार उम्र 23 वर्ष, देवेंद्र सिंह सिंह पुत्र रामबचन सिंह उम्र-25 वर्ष निवासी जवाहर कॉलोनी थाना सारन, जिला फरीदाबाद हरियाणा के निवासी हैं। बुधवार को संपर्क क्रांति ट्रेन के जनरल कोच में यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान दोनों को ठंड लगने लगी तो उपला को जलाकर अलाव बना लिया और तापने लगे। 

Diarch GO

आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्हें ऐसा करने से अन्य यात्रियों ने मना भी किया लेकिन दोनों नहीं मानें। उपला से निकला धुंआ जब डिब्बे में भरने लगा और बाहर भी निकला तो किसी अनहोनी की आशंका में यात्रियों ने कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। जिसके बातबरहन के पास चमरौला स्टेशन से गाड़ी में तैनात एस्कॉर्ट पार्टी तक इसकी सूचना पहुंची। उन लोगों ने स्टेशन पर सूचना दी कि जनरल कोच में दो लोग उपले जलाकर आग ताप रहे हैं। 

एस्कार्ट टीम जब मौके पर पहुंची तो उपलों से धुआं निकलते मिला। सूचना पर एसआई धरीज सिंह, डिप्टी एसएस और चेकिंग स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। आरपीएफ की टीम ने दोनों को दबोच लिया। उनके साथ यात्रा कर रहे 14 अन्य यात्रियों को भी ट्रेन से उतारकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। दोनों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। 

NSIT
Nsmch

ट्रेन से उतारे गए 14 लोगों ने पूछताछ में बताया कि उनका इससे कोई संबंध नहीं है। बाद में 14 लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। उपले जलाने के मामले में दोनों यात्रियों को जेल भेज दिया गया है।