LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

नीरा पीने पर मां की डांट से बचने के लिए 13 साल के बच्चे ने रच डाली खुद के अपहरण की साजिश, तलाश करने के लिए परेशान रही पुलिस

नीरा पीने पर मां की डांट से बचने के लिए 13 साल के बच्चे ने र

KAIMUR : कैमूर जिले से  रोचक खबर सामने निकलकर आ रही है, जहां बेलांव थाना अंतर्गत उचिनर गांव अपने पापा के ननिहाल आए किशोर ने रास्ते में पहले नीरा का प्रयोग किया उसके बाद जब नशा हुआ तो अपनी ही अपहरण की झूठी साजिश की प्लानिंग कर डाली। इस पूरे झूठ का पर्दाफाश तब हुआ जब पुलिस ने किशोर को सही सलामत पहाड़ से बरामद कर गहराई से पूछताछ की। जहां किशोर ने बताया कि उसने मां की डांट से बचने के लिए यह पूरी साजिश रची थी

यह था पूरा मामला

दरअसल 20 जून को बेलांव  112 डायल की पुलिस को फोन आया कि उचिनर गांव से लगभग 13 वर्ष के किशोर का अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा अपरहण कर पहाड़ पर ले जाया गया है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु डायल 112 की टीम त्वरित घटनास्थल पर पहुंचकर घटना स्थल से किशोर को बरामद कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर में इलाज भर्ती कराया।  इलाज के उपरांत किशोर और उसके गार्जियन को थाना बुलाया गया। 

Diarch GO

पुलिस के द्वारा किशोर से पूछताछ के क्रम बताया कि अपराधियों के द्वारा मुझे हाथ पैर एवं मुंह बांधकर उठाकर ले जाने के क्रम में बेहोशी की गोली खिला दिया तथा उसके बाद में बेहोश हो गए। हालांकि पुलिस ने जब किशोर से गहराई से पूछताछ किया तो किशोर ने बताया कि दिनांक 20 जून को न्योता लेकर अपने पापा के ननिहाल उचिनर जाने के क्रम में रास्ते में स्थित बगीचा में तार का नीरा हम तथा चाचा दोनों लोग ज्यादा मात्रा में पी लिए थे। 

फोन पर बात करते करते पहुंच गया पहाड़ पर

पी करके जैसे ही नानी गांव पहुंचे तो मेरे चाचा के मोबाइल पर मेरी मौसेरी बहन का फोन आया फोन से बात करते-करते पहाड़ के ऊपर की तरफ जाने लगा जाने के दौरान मुझे चक्कर आया और मैं गिर गया। कुछ देर बाद जब होश आया तो मैं अपने आप को उतारने में असमर्थ पाया तो मैंने मां को फोन करके बताया कि मुझे पहाड़ से तीन-चार लोग मारने के लिए उठा कर ले जा रहे हैं। 

NSIT
Nsmch

थोड़ी देर बाद मेरे चाचा का फोन आया था चाचा को बताए कि दक्षिण तरफ पहाड़ के ऊपर में है आकर हमे ले लीजिए। चूंकी मुझे डर हो गया था कि नीरा पीने और अधिक देर तक पहाड़ पर रह जाने के कारण मेरी मां मुझे डांटेगी इसलिए हमने ये अपने आप को अपहरण करने का साजिश रचा था।

REPORT - DEVBRAT TIWARI