LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

एक्सिस बैंक से हुए करोड़ों की लूट में फील्ड अफसर सहित तीन लुटेरे गिरफ्तार, 1 करोड़ की लूट में मिले 6.98 लाख रुपए

एक्सिस बैंक से हुए करोड़ों की लूट में फील्ड अफसर सहित तीन लु

ARARIA : अररिया के एडीबी चौक स्थित एक्सिस बैंक लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में पुलिस ने सहरसा से तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने उनके पास से लूट की रकम और हथियार भी जब्त किए हैं। मामले में पुलिस ने बताया कि करोड़ों की इस बैंक लूट में वहीं के फील्ड अफसर ने लाइनर की भूमिका निभाई थी। हालांकि लूटी गई रकम में सिर्फ 6.98 लाख रुपए ही पुलिस को मिले।

मामले में जानकारी देते हुए एसपी अमित रंजन ने बताया कि पुलिस ने इनके पास से लूट गए 6 लाख 98 हजार रूपये,लूट की घटना में प्रयुक्त पिस्टल,मैगजीन सहित केएफ 7.65 का आठ जिंदा कारतूस,एक देसी कट्टा,एक जिंदा कारतूस, लूट की राशि से खरीदी गई आई फोन मोबाइल,पांच अन्य मोबाइल,खर्च के लिए रखे गए 4 हजार रूपये,लूट की घटना में प्रयुक्त एफजेड मोटरसाइकिल,एटीएम कार्ड,फर्जी आई कार्ड,अन्य निबंधित मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट आदि बरामद किया है। एसपी ने बताया कि जब्त आईफोन भी उसी लूट के पैसे से खरीदी गई थी।

एसपी ने बताया कि 1 करोड़ 31 हजार की लूट हुई थी। जिसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की गई जिसमें तीन टीम बनाई गई जिसमें एक टीम अररिया एसडीपीओ, एक टीम एसडीपीओ फारबिसगंज और एक टीम का नेतृत्व हेडक्वार्टर कर रहे थे। एसपी ने बताया कि लूट के लिए तीन बाइ के छह लोग बैंक पहुंचे थे। गाड़ी के नंबर के आधार पर पता चला कि सभी सहरसा और सुपौल के रहनेवाले हैं। जिसके बाद एसटीएफ और दोनों जिलों की पुलिस की टेक्निकल टीम की सहायता से छापेमारी की गई। जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार लुटेरों में मनोहर मेहता और अभिनंदन यादव को सहरसा से गिरफ्तार किया गया है। वहीं लूट में लाइनर की भूमिका निभानेवाले एक्सिस बैंक के फील्ड अफसर शांतनु सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - मंटू भगत