LATEST NEWS

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

सच में कलियुग है! 12 साल की साली के साथ भागा पति, ढ़ूंढने गई विवाहिता की मां अपने समधी संग हो गई फरार

सच में कलियुग है! 12 साल की साली के साथ भागा पति, ढ़ूंढने गई

MUZAFFARPUR : प्यार अंधा होता है और इसमें रिश्ते कही दूर पीछे छूट जाते हैं। यह बात फिर सही साबित हुई है मुजफ्फरपुर में जहां एक युवक अपनी 12 साल की लेकर फरार हो गया। मामला यहीं पर खत्म नहीं हुआ, जब विवाहिता की मां उन्हें खोजने के लिए बेटी के ससुराल पहुंची तो वह भी अपने समधी के साथ ही फरार हो गई। अब पति और मां की करतूत से परेशान होकर विवाहित थाने में न्याय पाने के लिए चक्कर काट रही है। 

यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर के सकरा थाना से जुड़ा है। जहां पति, बहन और मां के भागने की शिकायत लेकर विवाहिता पहुंची थी। जहां विवाहिता ने अपना नाम सुधा कुमारी बताया। फरीदपुर गांव निवासी सुधा बताती हैं कि उसकी शादी बोचहां थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी बिराजी भगत के 22 वर्षीय बेटे छोटू कुमार के साथ 7 जून 2021 को हुई। शादी के बाद से मैं और छोटू खुशी से रह रहे थे। हमारी एक साल की बेटी मिस्टी भी है।

Diarch GO

इसी बीच मेरी 12 साल की छोटी बहन से छोटू की फोन पर बातचीत शुरू हो गई। यह बातचीत कब प्यार में बदला, पता नहीं। मेरे साथ पति का व्यवहार बदल गया। मुझ पर तरह-तरह का आरोप लगाने लगे और मुझसे दूर रहने का हर संभव प्रयास करने लगे। 3 जून को छोटू और मेरी छोटी बहन घर से भाग गए। इन दोनों ने मुजफ्फरपुर स्टेशन पर शादी कर ली और दिल्ली चले गए।

वहीं, मेरी मां पति और छोटी बहन को ढूंढने गई थी। कुछ दिनों बाद पता चला कि मां, ससुर बिराजी भगत के साथ गांव से फरार हो गई। ये दोनों भी दिल्ली में रह रहे हैं। इस घटना के बाद से सुधा के पिता उससे बात नहीं करते हैं। 

NSIT
Nsmch

वहीं, बाद में पता चला कि छोटू और छोटी बहन की शादी कराने में मां का ही हाथ है। उसने छोटू को 2 हजार रुपए देकर उसकी मदद भी की है। अब मां से बात नहीं हो पाती है। उसने अपना सिम कार्ड तोड़कर फेंक दिया है।

मामले में विवाहिता के पति छोटू कुमार ने बताया कि उसकी सास चाहती थी कि मैं उनकी छोटी बेटी से शादी कर लूं. जिसके लिए उन्होंने पैसे और गाड़ी देने का लालच दिया। इस लालच में मैंने भी शादी कर ली। फिर घर से दूर एक मंदिर में आकर मेरी सास ने छोटी बेटी के साथ शादी करवा दी। अब मैं अपनी दोनों पत्नी को साथ रखना चाहता हूं।