LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

सीवान में यह भी होता है : दो मौसरी बहनों को एक-दूसरे से हो गया प्यार, साथ रहने के लिए पुलिस से मांगी मदद, जानें पुलिस ने क्या किया

सीवान में यह भी होता है : दो मौसरी बहनों को एक-दूसरे से हो ग

PATNA : राजधानी से बडी खबर सामने आया है जहां घंटो दो युवतियों ने हाई वोल्टेज ड्रामा थाने में किया है।मामला पटना के महिला गर्दनीबाग महिला थाना का है। दरअसल बिहार के सीवान जिले की रहने वाली दो बालिग युवतियां 6 दिनों से पटना में घर से भाग कर आई थी। वही अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर दोनों पटना के महिला थाने रविवार के दिन पहुंची थी। लेकिन, पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की जगह

लेस्बियन रिलेशनशिप का है मामला पुलिस भी हारे इनके जिद के आगे

मिली जानकारी के मुताबिक सीवान की रहने वाली दोनो बालिग युवतियां आपस में मौसेरी बहन है जिन्होंने एक साथ जीवन जीने का फैसला कर घर से बीते दिनों माता पिता के मर्जी के खिलाफ घर से निकल भागी और पटना पहुंची रविवार को पटना के महिला थाने पहुंच पुलिस से अपने सुरक्षा की गुहार लगाई है ।

इस समलैंगिक जोड़े ने पटना पुलिस को न्यायालय के आदेश का हवाला दिया है और कहां है कि समलैंगिक संबंधों के साथ रहना कोई अपराध नहीं है इस समलैंगिक जोड़ों ने पुलिस को इस बात की भी जानकारी दी है कि उन्हें अपने घर वालों से खतरा है इसलिए उनकी सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया जाए समलैंगिक जोड़े ने पुलिस को इस बात की भी जानकारी दी है कि अगर उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए उनके परिजन जिम्मेवार होंगे।

युवतियों की माने तो दोनो के रिश्ते से नाराज परिजन इस रिश्ते से खफा हैं और उन्हें अलग करना चाहते हैं बहरहाल पुलिस और परिवार वालों की लाख कोशिश के बावजूद भी युवतियों ने अपना इरादा नहीं बदला और साथ वापसी जाने से इंकार कर दिया है।

NSIT
Nsmch

 इस मामले की जानकारी देते हुए महिला थाना में पदस्थापित रामानुज ने बताया है कि दोनो युवतियां आपस में पारिवारिक रिश्ते में है जो एक साथ रहने की जिद पर घर से भाग महिला थाने में पहुंची है ।इस बात की जानकारी सिवान जिले में रहने वाले दोनो युवतियों के परिजनो को दी गई है। परिवार के सदस्य महिला थाना रविवार की रात पहुंचे थे।

 फिलहाल सिवान से पटना आए युवतियों के परिजन वापस लौट गए। वहीं पुलिस ने बालिग युवतियां को उनकी मर्जी पर आगे को छोड़ दिया है। हालांकि कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक संबंधों को लेकर दिए गए अपने फैसले में यह कहा था कि ऐसे जोड़ो को समाज में रहने की व्यवस्था करने और सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की है।