LATEST NEWS

  • Bihar News : सहरसा में निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन, आवास सहायक मुकुल कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
  • Bihar News : सहरसा में निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन, आवास सहायक मुकुल कुमार को रिश्वत लेते रंगे

  • बीपीएससी सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां देखे अपना रिजल्ट
  • बीपीएससी सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां देखे अपना रिजल्ट

  • Bihar News : रोहतास के ज्वेलरी दुकान से बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटे 3 करोड़ के गहने, 14 महीने में दूसरी बार हुई वारदात
  • Bihar News : रोहतास के ज्वेलरी दुकान से बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटे 3 करोड़ के गहने, 14 महीने

  • बिहार विधान परिषद चुनाव : मतगणना जारी, कई सीटों पर कड़ा मुकाबला, जानिए कौन कहा से आगे
  • बिहार विधान परिषद चुनाव : मतगणना जारी, कई सीटों पर कड़ा मुकाबला, जानिए कौन कहा से आगे

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट में बायो-मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में लापरवाही पर सुनवाई टली, कोर्ट ने सभी जिलों और प्रदूषण बोर्ड को हलफनामा दायर करने का दिया निर्देश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट में बायो-मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में लापरवाही पर सुनवाई टली, कोर्ट ने सभी

चार साल से खाली पड़े एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बंगले को इस एक्ट्रेस ने बनाया अपना ठिकाना, कहा - यहां पॉजिटिव वाइब्स मिलता है

चार साल से खाली पड़े एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बंगले को इस

MUMBAI : आगामी 14 जून को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की चौथी पुण्यतिथी है। ऐसे में एक्टर के पुण्यतिथि से पहले उनके खाली पड़े बंगला अब चर्चा में आया है। जिसे अब नया मालिक मिल गया है। सुशांत सिंह राजपूत के बंगले को एक्ट्रेस अदा शर्मा ने अपना नया ठिकाना बना लिया है। 

हाल ही में, अदा ने इन अटकलों पर बात की और कंफर्म किया कि वह 4 महीने पहले ही इस घर में शिफ्ट हुई हैं. उनका कहना है कि वह ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द बक्सर स्टोरी’ के प्रमोशन में बिजी थी. इसके बाद वह मथुरा की एलिफेंट सेंक्चुरी में कुछ दिन बिताए. अदा ने बताया कि अब वह अपने नए अपार्टमेंट में पूरी तरह से घर जैसा महसूस करती हैं.

लोगों ने शिफ्ट होने से रोकने की कोशिश की

दरअसल, 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनका बांद्रा स्थित अपार्टमेंट खाली पड़ा था। ऐसे में अदा शर्मा उनके इस घर में शिफ्ट हो चुकी हैं। बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अदा शर्मा ने कहा, 'अक्टूबर 2023 में लीज एग्रीमेंट पर साइन किए गए थे। 

मैं चार महीने पहले ही अपनी मां और दादी फ्लैट (मोंट ब्लांक अपार्टमेंट, बांद्रा) में शिफ्ट हुई थी, लेकिन मैं बस्तर और द केरल स्टोरी की ओटीटी रिलीज सहित अपने प्रोजेक्ट के प्रमोशन में बिजी थी। हाल ही में मुझे कुछ समय की छुट्टी मिली है और मैं आखिरकार यहां आकर रहने लगी हूं।

NSIT
Nsmch

घर में घुसते ही पॉजिटिव वाइब्स मिली

अदा ने अपने इंटरव्यू में आगे बताया, 'कुछ लोगों ने उन्हें बांद्रा में इस जगह पर शिफ्ट होने से रोकने की कोशिश की थी। लेकिन फाइनली मैं इस घर में आ गईं। मैं अपनी पूरी जिंदगी पाली हिल (बांद्रा) में एक ही घर में रही हूं और यह पहली बार है जब मैं वहां से बाहर निकली हूं। मैं वाइब्स के प्रति बहुत संवेदनशील हूं, और यह जगह मुझे पॉजिटिव वाइब्स देती है।

 केरल और मुंबई में हमारे घर पेड़ों से घिरे हुए हैं और हम पक्षियों और गिलहरियों को खाना खिलाते थे। इसलिए, मैं एक ऐसा घर चाहती थी जहाँ से नज़ारा दिखे और पक्षियों को खिलाने के लिए पर्याप्त जगह हो। मैं जैसे ही घर में घुसी मुझे एक बहुत ही पॉजिटिव वाइब्स महसूस हुई।'

पांच साल की लीज, घर में बनवाया मंदिर

अदा ने 5 साल के लिए यह अपार्टमेंट किराए पर लिया है. अदा अपने इस नए फ्लैट को यूनीक लाइफ स्टाइल में ढाल रही हैं. उन्होंने पूरे फ्लैट को सफेद रंग से रंगवाया. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने निचले हिस्से को एक मंदिर में बदल दिया है. ऊपरी मंज़िल पर, एक कमरा म्यूजिक रूम, दूसरा डांस स्टूडियो और छत को हरे-भरे बगीचे में बदलवाया है।