LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

देश के इस दिग्गज उद्योगपति घराने की बहू बनी साउथ की यह ऐक्ट्रेस, मिस इंडिया का खिताब कर चुकी है अपने नाम

देश के इस दिग्गज उद्योगपति घराने की बहू बनी साउथ की यह ऐक्ट्

DESK : उद्योगपतियों और फिल्मी सितारों के बीच शादी के कई मामले हैं। जिनमें श्वेता बच्चन-निखिल नंदा, टीना मुनिम-अनिल अंबानी जैसे नाम आज भी चर्चा में रहते हैं। अब इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक और उद्योगपति और कोटक महिन्द्रा के फाउंडर उदय कोटक के बेटे जय कोटक ने भी बॉलीवुड की एक ऐक्ट्रेस और 2015 की मिस इंडिया वर्ल्ड रह चुकी  अदिति आर्या को अपनी जीवन संगिनी को बनाया है। 

आई रिपोर्ट के मुताबिक, ये शादी मंगलवार को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में संपन्न हुई और अन्य समारोह उदयपुर में आयोजित किए गए।  उदय कोटक के बेटे की शादी में बिजनेस सेक्टर की कई दिग्गज हस्तियां पहुंचीं, इनमें मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी शामिल हैं. जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इससे पहले मई 2023 में दोनों की सगाई की खबर आई थी, जो जय कोटक द्वारा किए गए पोस्ट के बाद वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने अदिति को अपनी मंगेतर कहकर संबोधित किया था. बता दें कि कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के फाउंडर उदय कोटक के बेटे जय कोटक Kotak 811 के सह-प्रमुख हैं।

कौन हैं जय कोटक

जय कोटक कोलंबिया विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। उन्होंने इतिहास और अर्थशास्त्र में स्नातक किया। बाद में उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए की पढ़ाई पूरी की। वर्तमान में, वह कोटक 811 के उपाध्यक्ष हैं, जो कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा स्थापित पहला डिजिटल मोबाइल बैंक है। 

NSIT
Nsmch

साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी है अदिति आर्या

दूसरी ओर, अदिति आर्य दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज से स्नातक हैं और अर्न्स्ट एंड यंग में पूर्व शोध विश्लेषक हैं। 2015 में, सौंदर्य प्रतियोगिता के 52वें संस्करण में उन्हें फेमिना मिस इंडिया का ताज पहनाया गया। प्रतिष्ठित आइवी लीग स्कूल, येल यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका जाने से पहले उन्होंने हिंदी और तेलुगु फिल्मों में कुछ भूमिकाएँ निभाईं। 

 पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. रामप्रकाश अदिति के दादा लगते हैं। अदिति आर्य डॉ. रामप्रकाश के भाई वीरूराम आर्य की पोती हैं