LATEST NEWS

  • नवादा में स्नातक और शिक्षक MLC चुनाव की तैयारी पूरी: 23 अक्टूबर को होगा मतदान, DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
  • नवादा में स्नातक और शिक्षक MLC चुनाव की तैयारी पूरी: 23 अक्टूबर को होगा मतदान, DM-SP ने तैयारियों

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 13 साल पुराने हत्या मामले में बुजुर्ग दंपति को किया बरी, कहा-मृत्यु दोषी ठहराने का आधार नहीं...
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 13 साल पुराने हत्या मामले में बुजुर्ग दंपति को किया बरी, कहा-मृत्यु

  • नवादा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: पुलिस और STF की संयुक्त छापेमारी में बिंदी मिस्त्री गिरफ्तार, भारी मात्रा में कट्टा और मशीनें बरामद
  • नवादा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: पुलिस और STF की संयुक्त छापेमारी में बिंदी मिस्त्री गिरफ्तार,

  • बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन: शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए पटना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन: शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए पटना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद,

  • Bihar News : बक्सर में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगी ₹1.5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा, 13 अस्पतालों की सूची जारी
  • Bihar News : बक्सर में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगी ₹1.5 लाख तक के मुफ्त इलाज की

झंझारपुर में तीसरे चरण का मतदान शुरू, दस उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं मतदाता, वोटिंग सेंटर पर लाइन में लगे हैं वोटर्स

झंझारपुर में तीसरे चरण का मतदान शुरू, दस उम्मीदवारों के भाग्

मधुबनी/ झंझारपुर : बिहार के तीसरे चरण में आज पांच सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गया है. झंझारपुर लोकसभा सीट की जनता आज उम्मीदवारों के भाग्य को ईवीएम में कैद कर रही है. झंझारपुर में चुनाव आयोग और जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं, वहीं वोटर्स में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. मौसम का मिजाज बदलने से मतदाताओं को गर्मी से राहत है. हालाकि प्रशासन ने धूप से बचने के इंतजाम किए हैं. बूथ पर पानी पीने की व्यवस्था की गई है.  मतदाताओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन चौकस है.

झंझारपुर में 2035 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान चल रहा है. बता दें झंझारपुर में कुल मतदाताओं की संख्या 2003040 हैं, जिसमें 1045444 पुरुष मतदाता हैं और 95750 7 महिला मतदाता हैं. वहीं 89 अन्य मतदाता हैं. लोकसभा क्षेत्र में कुल 6 विधानसभा खजौली ,बाबू बड़ी, राजनगर ,झंझारपुर, फुलपरास और लौकहा है.

NSIT
Nsmch

 एनडीए के जदयू उम्मीदवार रामप्रीत मंडल, महागठबंधन के वीआईपी उम्मीदवार सुमन महासेठ यहां से ताल ठोक रहे है.गुलाब यादव जो बसपा के  हाथी पर सवार होकर चुनाव लड़ रहे हैं ने  इस लोकसभा सीट पर  त्रिकोणीय लड़ाई बना दिया है.झंझारपुर लोकसभा सीट के जातिगत आंकड़े की बात करें तो यहां यादवों की संख्या करीब बीस फीसदी है. .ब्राह्मण पंद्रह फीसदी के करीब हैं तो पिछड़ा- अत्यंत पिछड़ी जातियां 35 फीसदी के करीब हैं. मुसलमानों और वैश्य की जनसंख्या 15-15 फिसदी के करीब है.

बहरहाल झंझारपुर में सुबह सात बजे से मतदान शुरु हो गया है. जनता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रही है. 4 जून को पता चलेगा कि जनता के किसके सिर पर ताज रखा है.

रिपोर्ट- सचिन