LATEST NEWS

  • शांति और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ विजयादशमी का पर्व: गांधी मैदान में हुआ रावण-मेघनाद दहन, विसर्जन में उमड़ी भारी भीड़
  • शांति और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ विजयादशमी का पर्व: गांधी मैदान में हुआ रावण-मेघनाद दहन, विसर्जन में

  • प्रतापपुर पहुंचे कांटी विधायक ई. अजीत कुमार: आगजनी पीड़ितों को बांटे 58,050 रुपये के चेक, मामूली विवाद में युवक की हत्या को बताया बेहद दुःखद
  • प्रतापपुर पहुंचे कांटी विधायक ई. अजीत कुमार: आगजनी पीड़ितों को बांटे 58,050 रुपये के चेक, मामूली विवाद में

  • Bihar News : कचरा अब समस्या नहीं बना समाधान, सारण के इसुआपुर प्रखंड में जैविक खाद बना वरदान, जानिए क्या है पूरा मामला
  • Bihar News : कचरा अब समस्या नहीं बना समाधान, सारण के इसुआपुर प्रखंड में जैविक खाद बना वरदान,

  • बिहार में भाजपा का 15 दिवसीय ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान: 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक प्रदेशभर में होगा जनसंवाद
  • बिहार में भाजपा का 15 दिवसीय ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान: 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक प्रदेशभर

  • Bihar News : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा के आवेदन की बढ़ाई तिथि, अब इस दिन तक लिए जायेंगे फॉर्म
  • Bihar News : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा के आवेदन की बढ़ाई तिथि, अब इस

बिहार के 5 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, 19 जिलों में झमाझम बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

बिहार के 5 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, 19 जिलों में झमाझम

पटनाः बिहार में मानसून एकबार फिर गति पकड़ने लगा है.कमजोर पड़ा मॉनसून अब अंगड़ाई ले रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दो दिनों में कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है. 

बिहार में मॉनसून फिर रफ्तार पकड़ने लगा है. वहीं कई हिस्सों में ऊमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं. शुक्रवार को दिन में बादलों का आवाजाही लगी रही. वहीं राजधानी पटना में झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिला तो ठंडी हवा ने लोगों को ताजगी दी. वायुमंडल में आर्द्रता की मात्रा अधिक होने के कारण कई जिला के लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना भी करना पड़ रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों पर निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है. इसी क्षेत्र में समुद्र तल से 9.4 किमी ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून के टर्फ लाइन का राजस्थान के श्रीगंगानगर, हरियाणा के रोहतक होते हुए बिहार के गया के रास्ते गुजर रहा है. इस कारण बिहार के दक्षिणी भाग और मध्य भाग में कहीं कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 24 अगस्त को  24 जिलों में बारिश हो सकती है . इसको लेकर विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है. कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, किशनगंज और अररिया में भारी बारिश की संभावना है तो 19 जिलों पटना, सिवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, बक्सर, रोहतास, भोजपुर, भभुआ, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, औरंगाबाद ,अरवल में बिजली की चमक के साथ मध्यम बारिश की संभावना है. 

NSIT
Nsmch

बहरहाल मौसम विभाग के अनुसार सूबे के 24 जिलों में बारिश का दौर आज भी जारी रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार आज यानी शनिवार को बिहार के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो सकता है.