LATEST NEWS

  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया जायजा
  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

बिहार के इन 10 के शहरों में आज होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

बिहार के इन 10  के शहरों में आज होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग

पटना- बिहार में मॉनसून के कारण झमाझम बारिश हो रही है. आज यानी  बुधवार को राजधानी पटना समेत सूबेके सभी जिलों में बारिश की संभावना मौसम विबाग ने व्यक्त की है.   मौसम विभाग के अनुसार मधुबनी, किशनगंज, सीतामढ़ी सुपौल में भारी बारिश हो सकती है. उत्तर बिहार के कुछजिलों में मेघ गर्जन  के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. 

मौसम विभाग के अनुसार अनुसार बेतिया, मोतिहारी अररिया, शिवहर, छपरा, मुजफ्फरपुर, वैशाली ,बक्सर में झमाजम बारिश हो सकती है. मंगलवार को पटना सहित प्रदेश के 25 जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई.

पटना में मंगलवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया था. बादल छाए रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा था, लेकिन दोपहर में राजधानी के कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई. इस कारण कुछ देर के लिए लोगों को गर्मी से राहत मिली. 

मंगलवार को सासाराम में  ठनका गिरने से 2 लोगों  की मौत हो गई वहीं  5 लोग घायल हो गए. बारिश के साथ ठनका गिरने की आशंका भी मौसम विभाग ने व्यक्त की है. मौसम विभाग ने बिहार  के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग ने  लोगों को वज्रपात से सावधान रहने को कहा है. 

NSIT
Nsmch

बिहार में तो मॉनसून कुछ ज्यादा ही मेहरबान हो गया .जिसकी वजह से सूबे के कुछ इलाकों में बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है. वहीं  मौमस विभाग ने 9 से 12 जुलाई तक बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

बता दें कि बीते कुछ दिनों से पड़ रही बारिश की वजह से नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. जिसके वजह से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. कई शहरों में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है.