LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

अररिया में जमीन विवाद को लेकर जमकर हुई फायरिंग, बदमाशों ने युवक के सिर में मारी पांच गोली, मौत से मचा हड़कंप

अररिया में जमीन विवाद को लेकर जमकर हुई फायरिंग, बदमाशों ने य

ARARIA: अररिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के पोठिया वार्ड संख्या 2 में रविवार की मध्य रात्रि के बाद जमीन विवाद में हुए गोलीबारी में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि हाथ में गोली लगने से एक महिला जख्मी है। मिली जानकारी के अनुसार पोठिया में रात्रि करीबन डेढ़ बजे 50 से 60 की संख्या में बदमाशों ने स्व.शिवनंदन यादव के पुत्र परमानंद यादव के घर गोलीबारी शुरू कर दी। गोली की आवाज से परमानंद यादव अपने भतीजा चंदन यादव और रमण यादव को जागते हुए दोनों को भगा दिया।

जबकि बदमाशों ने परमानंद यादव के सर में पांच गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बचाने के लिए आई परमानंद यादव की भाभी लीला देवी के ऊपर भी गोली चली, जो उनके दाहिने हाथ में लगी। परिजनों के सहयोग से घायल महिला को भरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जाता है। 

Diarch GO

बताया जा रहा है कि 1 एकड़ 20 डिसमिल जमीन को लेकर भैयालाल यादव उर्फ भूपेंद्र यादव से परमानंद यादव का विवाद चल रहा था। भूपेंद्र यादव अपने हिस्से का 29 डिसमिल जमीन विवादित जमीन से दक्षिण की ओर से पूर्व में ही बिक्री कर लिया था। शेष भूमि विवाद न्यायालय में था। जिसका फैसला मृतक परमानंद यादव के पक्ष में आया था। इसी बात से आक्रोशित भैया लाल यादव एवं उनके परिजनों ने बाहर से मंगाए 50-60 की संख्या में अपराधियों के द्वारा रविवार रात गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है।

जानकारी अनुसार विवादित जमीनों पर आरोपियों ने कब्जा करने की मकसद से 15 से 20 की संख्या में पिलर भी गाड़ दिया और टीना से घेराबंदी करने लगे। मौके पर पहुंची भरगामा पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया। जबकि घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया। घटनास्थल पर फारबिसगंज डीएसपी समेत एफएसएल की टीम,डीआईयू टीम व थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी संतोष कुमार पोद्दार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

NSIT
Nsmch

अररिया से राकेश कुमार की रिपोर्ट