LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध
  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर

  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर

  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हुए शामिल
  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले

  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया था अभिषेक, वारदात से इलाके में फैली सनसनी
  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया

  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से किया बरामद, दो टुकड़ों में मिला नरकंकाल
  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से

33 सौ दारोगाओं के ट्रांसफर को लेकर पुलिस मुख्यालय और पुलिस एसोसिएशन में ठन गई, हड़ताल पर जा सकते हैं हजारों पुलिसकर्मी

33 सौ दारोगाओं के ट्रांसफर को लेकर पुलिस मुख्यालय और पुलिस ए

PATNA : बिहार में जिस तरह से दो दिन पहले पुलिस मुख्यालय के द्वारा 3328 दारोगा के तबादले का आदेश जारी किया गया। उस फैसले को लेकर  पुलिस मेंस और बिहार पुलिस एसोसिएशन ने अपना नाराजगी जाहिर की है। आज एसोसिएशन अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने इस मसले पर आपात बैठक बुलाकर पुलिस मुख्यालय के फैसले को गलत बताया है। 

पुलिस मेंस एसोसिएशन और बिहार पुलिस एसोसिएशन ने पुलिस मुख्यालय पर आरोप लगाया है कि जो तबादले किए गए हैं, वह पूरी तरह से नियम के विरुद्ध किए गए हैं।    साथ ही पुलिस मुख्यालय द्वारा तबादले को लेकर पुलिस एक्ट 2007 का भी उल्लंघन किया है। जिसका बिहार पुलिस एसोसिएशन खुलकर विरोध करती है।   

अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने कहा पुलिस मुख्यालय से इस विषय पर संगठन की बात चल रही है   पुलिस मुख्यालय अपने फैसले से अगर वापस नहीं होता है और तबादले में संशोधन नहीं करता तो संगठन इसका विरोध करेगी। अगर इससे भी बात नहीं बनती है तो बिहार के पुलिसकर्मी अवकाश पर चले जाएंगे।  इस मामले में आगे क्या करेगी बिहार पुलिस, जल्द ही संगठन अपना फैसला सुनाएगी

यह है पूरा मामला

बिहार पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल करते हुए एक साथ 3328 दारोगा का तबादला कर दिया है. बिहार पुलिस मुख्यलय स्तर से जारी सूची में राज्य के अलग अलग जिलों में पदस्थापित दारोगा का स्थानांतरण किया गया है. एक साथ हुए इतने बड़े स्तर पर तबादला ने बिहार पुलिस के कई थानों और रेल पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टरों को अब नए पदस्थापन वाली जगहों पर सेवा देनी होगी. 

NSIT
Nsmch