LATEST NEWS

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

हाथ-पैर में है 25 अंगुलियां, नवजात के जन्म के बाद हर कोई हैरान, परिजनों ने बताया ईश्वर का आशीर्वाद

हाथ-पैर में है 25 अंगुलियां, नवजात के जन्म के बाद हर कोई हैर

DESK : कर्नाटक में एक ऐसे बच्चे का जन्म हुआ है, जिसके हाथ पैरों को मिलाकर 25 अंगुलियां हैं। जिनमें 13 अंगुली उसके दोनों हाथ में और 12 अंगूली पैरों में है। जहां बच्चे के दाएं हाथ में 6 अंगुलियां और बाएं हाथ में 7 अंगुलियां है. वहीं, दोनों पैर में 6-6 अंगुलियां हैं। वहीं बच्चा और उसकी मां दोनों पूरी तरह से स्वस्थ बताए गए हैं। इस अनोखे बच्चे को परिजनों ने ईश्वर का आशीर्वाद बताया है।

25 अंगुलियों वाले बच्चे के कारण कर्नाटक के जन्म बागलकोट जिले के रबाकवी बनहट्टी इलाका चर्चा में आ गया है। यहां के मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में बच्चे ने जन्म लिया। बच्चे की 35 वर्षीय मां और पिता गुरप्पा कोनूर खुश हैं. उन्होंने कहा कि उनका परिवार भी बच्चे के जन्म से खुश हैं। पिता गुरप्पा ने बताया कि उसकी पत्नी कर्नाटक के कुंदरागी में श्री भुवनेश्वरी देवी शक्ति पीठम सुरगिरी हिल्स मंदिर जाती थी. मंदिर में उनकी पत्नी बच्चों के लिए देवी से प्रार्थना करती थी. गुरप्पा खुश हैं कि देवी ने उनकी प्रार्थना स्वीकार की और उनके परिवार को एक बच्चे का आशीर्वाद दिया.

Diarch GO

बहुत कम होते हैं ऐसे केस

बच्चे और उसके परिवार के बारे में अधिक जानकारी देते हुए डॉक्टर ने बताया कि ऐसे केस बहुत कम देखने को मिलते हैं. क्योंकि यह पॉलीडेक्टली के चलते होता है. पॉलीडेक्टली एक ऐसी स्थिति है जिसमें एक बच्चा एक या एक से अधिक अतिरिक्त उंगलियों के साथ पैदा होता है.कई मामलों में पॉलीडेक्टली बिना किसी आनुवंशिक कारण के अपने आप हो जाती है। प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पार्वती हीरेमठ ने बताया कि गुणसूत्रों के असंतुलन के कारण यह बच्चा एक दुर्लभ मामला है।

राजस्थान की बच्ची के हाथ में है 26 अंगुलियां

हालांकि भारत में ऐसा पहला मामला नहीं है। बताया गया कि 2023 में भी एक ऐसा मामला सामने आया था. राजस्थान के डीग जिले में एक बच्ची का जन्म हुआ था, जिसके हाथ और पैर में कुल 26 उंगलियां थीं. नवजात बच्ची के दोनों हाथों में सात-सात उंगलियां और दोनों पैरों में छह-छह उंगलियां थीं।

NSIT
Nsmch