LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

लोकसभा चुनाव में मृत चार होमगार्ड जवान की पत्नियों को मिली 15-15 लाख अनुग्रह राशि, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम ने दिया मदद का भरोसा

लोकसभा चुनाव में मृत चार होमगार्ड जवान की पत्नियों को मिली 1

अररिया: लोकसभा क्षेत्र के लिए हुए मतदान के दौरान चुनावी ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के चार जवानों की मौत हो गई थी. ये जवान सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर से चुनाव की ड्यूटी करने अररिया आये थे. ये सभी जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे थे, तभी उनकी मौत हो गयी थी. अररिया की जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम इनायत खान ने मृत जवान की आश्रित उनकी पत्नियों को 15-15 लाख रुपये अनुग्रह राशि प्रदान की.

लोकसभा चुनाव के दौरन सुधीर सिंह, रौशन कुमार, मुकेश कुमार साह की मौत हुई थी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, इनायत खान ने मृत जवान के आश्रितों को 15-15 लाख रुपये की राशि प्रदान की. डीएम के कार्यालय कक्ष में मृत जवान की आश्रितों के खाते में सहायता राशि ट्रांसफर कर उसका प्रमाण पत्र दिया गया.

Diarch GO

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम ने कहा कि तीसरे चरण के चुनाव के दौरान अररिया में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के 4 जवानों की मौत हो गयी थी. उनकी पत्नियों को 15-15 लाख रुपये उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है, ताकि आश्रितों को जीवन यापन में कोई परेशानी ना हो.