LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में होली के रंगों के बौछार के बीच मौसम ने बदला करवट,इन जिलों में बारिश के आसार, पटना में हल्के बादल के बीच निकली धूप

बिहार में होली के रंगों के बौछार के बीच मौसम ने बदला करवट,इन

पटना:   बिहार में रंगों का पर्व होली आज यानी मंगलवार को मनाई जा रही है. होली की मस्ती में सूबे के लोग डूबे हुए है.  ऐसे में  मौसम विभाग के अनुसार सूबे के कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं. राजधानी पटना में सुबह से आंशिक बादल छाए हुए हैं, सूर्य कभी दर्शन दे रहे हैं तो कभी बादलों की ओट में छुप जा रहे हैं. गया, औरंगाबाद, अरवल सीतीमढ़ी, शिवहर , मुजफ्फरपुर, वैशाली, छपरा, सीवान, गोपालगंज मोतिहारी , बेतिया में आंशिक बादल छाए रहेंगे.आज राज्य का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा.

मौसम विभाग के अनुसार बिहार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और मौसम खुशनुमा बना रहेगा. पटना सहित अन्य जिलों में कभी बादल छाए रहेंगे, तो कभी धूप खिलेगी.

मौसम विबाग ने दो जिलों के लिए बारिस का अलर्ट जारी किया है.  मंगलवार को किशनगंज और अररिया में हल्की बारिश हो सकती है. सूबे के अन्य जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम साफ रहेगा.

NSIT
Nsmch