LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

छठ के पहले अर्घ्य से पहले घटने लगा गंगा का जलस्तर, भीड़ को लेकर चिंतित प्रशासन ने व्रतियों से किया यह निवेदन

छठ के पहले अर्घ्य से पहले घटने लगा गंगा का जलस्तर, भीड़ को ल

PATNA : लोक आस्था के छठ महापर्व पर अस्ताचलगामी और उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने वाले व्रतियों के लिए जिला प्रशासन की ओर से आग्रह किया गया है। लगातार गंगा के जलस्तर में कमी के कारण पटना के प्रमुख 7 गंगा घाटों पर जलस्तर कम होने से तटों के आसपास कीचड़ और दलदल बन गया है जिला प्रशासन के अथक प्रयासों के बावजूद व्रतियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल NIT घाट, गांधी घाट, कृष्णा घाट, पटना कॉलेज घाट, काली घाट बंशी घाट पर अचानक गंगा जलस्तर में कमी हुआ है जिससे घाट व्रतियों को अर्घ्य देने में काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कुछ नजदीकी घाट सुरक्षित है जिसमे छठ व्रतियों को अर्ध्य देने के लिए महेंद्रू घाट या कलेक्ट्रेट घाट या अन्य घाटों का उपयोग कर सकते हैं।गौरतलब हो कि राजधानी में जिला प्रशासन की ओर से 105 घाटों पर युद्धस्तर में कार्य कर घाटों को तैयार किया गया है वही लगातार गंगा जलस्तर की कमी ने तैयारियों पर पानी फेर दिया है।

Diarch GO

 वहीं घाटों की कमी और गंगा घाटों पर लोगो का जनसैलाब किसी बड़े खतरे की घंटी साबित हो सकती है, ऐसे में जिला प्रशासन ने आम लोगो से अपील करते हुए कहा कि कम से कम लोग गंगा घाटों पर जाए । जिससे भीड़ की स्थिति उत्पन्न न हो। वही व्रतियाँ कृत्रिम घाटों में अर्घ्य देकर अपने व्रत को पूर्ण करें।