LATEST NEWS

  • माँ अंबिका भवानी
  • Sharad Navratri 2026: आमी के सिद्धपीठ में माँ अंबिका भवानी के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, अलौकिक शृंगार ,

  • Today Horoscope
  • Today Horoscope: मेष को भाग्य का साथ, तुला का बढ़ेगा आत्मविश्वास, परिवार, करियर और रिश्तों के मामले में

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

सभी सनातनियों का इंतजार हुआ खत्म, अयोध्या में प्रभु राम के मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा

सभी सनातनियों का इंतजार हुआ खत्म, अयोध्या में प्रभु राम के म

अयोध्या- जन्म भूमि मम पुरी सुहावनी। उत्तर दिसि बह सरयू पावनी।।

सभी सनातनियों के साथ-साथ पूरे देश को अरसों का इंतजार खत्म हो गया है. अयोध्या में प्रभु राम के मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा हो गया है. श्री रामलला की  श्यामल किशोरावस्था प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा अभिजीत मुहुर्त में दोपहर 12 बज कर 20 मिट पर  की गई. अभिजीत मुहर्त केवल 84 सेकेंड का था जिसमें प्रभु राम के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई.

अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है.पीएम नरेंद्र मोदी ने रामलला के आंख से पट्टी खोली, मोदी ने हाथ में कमल का फूल लेकर पूजा की.प्रधानमंत्री मोदी और मोहन भागवत ने हाथ में कुशा धारण की. राम मंदिर के गर्भग्रह में पीएम नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान के तौर पर बैठे हुए थे तो  आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत,यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ वहां उपस्थित रहे.यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्य यजमान अनिल मिश्र और डोमराजा अनिल चौधरी भी राम लला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल थे. प्राण प्रतिष्ठा के दौरान माथे पर तिलक और कुर्ता धोती पहनकर पीएम नरेंद्र मोदी बैठे थे तो मोहन भागवत भी उनके ठीक बगल आसीन रहे.

कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच सूर्य देव बादलों के बीच से बाहर निकल आए है. ऐसा लगता है रामलला के प्राण प्रष्तिठा में शामिल होने के लिए सूर्य देव पहुंच गए है.

राम लला  की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का आरंभ 16 जनवरी को सरयू तट से हुयी थी. वाराणसी के गणेशवर शास्त्री द्रविड़ सभी प्रक्रियाओं की निगरानी,समन्वय और दिशा-निर्देशन करे रहे हैं तो  काशी के लक्ष्मीकांत दीक्षित मुख्य आचार्य हैं.  

NSIT
Nsmch

अयोध्या में  त्रेता युग सी अनुभूति हो रही है. चारों दिशाओं में मंगल गायन के स्वर सुनाई पड़ रहे है.  पारंपरिक वाद्य यंत्रों के सुमधुर स्वर से पूरा वातावरण गूंज रहा हैसूर्यवंश के प्रतापी प्रभु राम विराजे हैं.