LATEST NEWS

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

इंतज़ार ख़त्म, 'भरखमा' 6 सितंबर को सिनेमाघरों में होगी प्रदर्शित, संस्कृति, परंपराओं और संघर्षों की एक अनूठी कहानी

इंतज़ार ख़त्म, 'भरखमा' 6 सितंबर को सिनेमाघरों में होगी प्रदर

डेस्क- राजस्थानी सिनेमा के चाहने वालों का इंतज़ार अब ख़त्म हुआ! बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भरखमा' 6 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म के बारे में राजवीर गुर्जर बस्सी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि यह एक ज़बरदस्त फिल्म है और 6 सितंबर को सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ेगी। 

राजस्थानी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजवीर गुर्जर बस्सी ने 'भरखमा' की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, "'भरखमा' एक ऐसी फिल्म है जो राजस्थानी संस्कृति, परंपराओं और संघर्षों की एक अनूठी कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करेगी। यह फिल्म दर्शकों को निराश नहीं करेगी। मुझे पूरा विश्वास है कि 6 सितंबर को सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ेगी।"

Diarch GO

'भरखमा' डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी की साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार से सम्मानित कृति 'भरखमा' पर आधारित है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। ट्रेलर में दिखाए गए दृश्यों से साफ है कि फिल्म राजस्थान की रंगीन संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और लोक संगीत से सराबोर होगी। यह फिल्म राजस्थान के लोगों के संघर्षों, उनकी भाषा और संस्कृति के प्रति उनके प्रेम को बखूबी दर्शाएगी।

फिल्म के कलाकार भी 'भरखमा' को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार श्रवण सागर और अंजलि राघव ने भी लोगों से फिल्म देखने की अपील की है। 

NSIT
Nsmch

'भरखमा' राजस्थानी सिनेमा के लिए एक नई उम्मीद की किरण लेकर आई है। इस फिल्म के जरिए राजस्थानी सिनेमा को एक नई पहचान मिलने की उम्मीद है। राजवीर गुर्जर बस्सी के इस बयान से यह उम्मीद और भी बुलंद हो गई है। अब देखना यह है कि क्या 'भरखमा' दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर पाती है और राजस्थानी सिनेमा को एक नई ऊंचाई दे पाती है।