LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

सर्दी का सितम! ठंड से यात्रियों का हाल बेहाल, कोहरे के कारण ट्रेनों के रफ्तार पर पड़ा असर

सर्दी का सितम! ठंड से यात्रियों का हाल बेहाल, कोहरे के कारण

पटना-बिहार के अधिकतर जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा. इससे वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई. विजिबिलिटी कम होने से रेल एवं विमान सेवा भी प्रभावित हो रही है. वहीं, राज्यभर में अभी कनकनी का अहसास हो रहा है. सूबे के 20 से ज्यादा शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे है. मौसम विभाग ने ठंड और बढ़ने के आसार जताए गए है. मौसम विभाग ने इसके लिए चेतावनी जारी की है. सुबह और शाम दोनों ही समय में कोहरे ने लोगों को परेशान कर दिया है. वहीं, कई जगहों पर बारिश को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है. पटना समेत 19 जिलों में बारिश को लेकर भी अलर्ट किया गया है. यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ठंड के प्रकोप से आम लोग परेशान है. वहीं, कई ट्रेनें कोहरे के कारण लेट है. इस कारण यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. कई यात्री स्टेशन पर इंतजार करने को विवश है, तो कई यात्री प्लेटफार्म पर ही रात गुजार रहे हैं.ट्रेन के इंतजार में यात्री ठंड में रेलवे स्टेशन पर रात गुजार रहे हैं. वहीं, ट्रेनें10 से 15 घंटा लेट चल रही है. कोहरे के कारण ट्रेन लेट है. सुबह में पहुंचने वाली ट्रेनें रात में पहुंच रही है. वहीं, रात में पहुंचने वाली कई ट्रेन सुबह में पहुंच रही है. बिहार के यात्री भी अन्य राज्यों में ट्रेन के प्रभावित होने से परेशान है. दिल्ली, यूपी - बिहार होकर चलने वाली कई ट्रेनें 18 घंटे तक लेट है. जानकारी के अनुसार राजधानी पटना, छपरा , आरा मार्ग की ट्रेनें लेट से चल रही है. ट्रेनों के परिचालन को ठंड की मार झेलनी पड़ रही है. कई यात्री ऐसे भी है जो ट्रेनों के सफर को छोड़कर अन्य वाहन से सफर कर अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं.

वहीं पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा. बिहार का औसत अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा. सूबे में फिलहाल पछुआ हवा का प्रवाह जारी है. साथ ही एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तर पश्चिम यूपी और आसपास समुद्र तल से औसत 3.1 किमी ऊपर मौजूद है. सुबह में ही बिहार के कई इलाकों में घना कोहरा नजर आ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम बिहार, दक्षिण पश्चिम बिहार, दक्षिण मध्य बिहार के एक या दो स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है. छह जनवरी को बिहार का अधिकतम तापमान 18 से 20°से. और न्यूनतम तापमान 08 से 12°से. के बीच रहने का पूर्वानुमान है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले छह दिनों तक अधिकतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 8-12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. सुबह के शुरुआती घंटों में हल्के कोहरे की संभावना है. वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में 'कोल्ड डे' की स्थिति की संभावना भी जताई है. दिन के समय ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है, जबकि अगले कुछ दिनों में हवा की दिशा रात के समय पूर्व की ओर बदल जाने की संभावना है. जैसा कि सर्दियों के दौरान पूर्वी हवाएं अपेक्षाकृत गर्म होती हैं, न्यूनतम तापमान में गिरावट की भी उम्मीद है.

बिहार में फिलहाल ठंड का प्रकोप बरकरार है. सुबह और शाम कनकनी लोगों को परेशान कर रही है.खास कर अहले सुबह लोगों को ठंड का तीखा अहसास हो रहा है. 13 जिलों में न्यूनतम तापमान बुधवार को 7 डिग्री के नीचे ही रह गया.कड़ाके की सर्दी और कोहरे का असर ट्रेनों पर भी देखने को मिल रहा है. इसकी वजह से पटना आने वाली कई ट्रेनें लेट से चल रही हैं. घना कोहरा और खराब मौसम का असर उड़ानों पर भी देखने को मिला. इसकी वजह से देश में कई जगहों पर या तो उड़ानों को रद्द कर दिया गया या फिर उन्हें डायवर्ट किया गया. 

NSIT
Nsmch