LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

शिक्षक ने निकाली स्कूल में पिस्तौल, लेट आने पर पूछा गया स्पष्टीकरण तो हुआ आगबबूला, BEO को धमकाने लगा....

शिक्षक ने निकाली स्कूल में पिस्तौल, लेट आने पर पूछा गया स्पष

DESK: एक शिक्षक के ऊपर देश का भविष्य बनाने की जिम्मेदारी होती है, लेकिन विद्यालय में जब भविष्य बनाने वाले शिक्षक ही गुंडागर्दी पर उतर जाएं तो वहां के बच्चे क्या सीखेंगे? एक ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश से सामने आया है। जहां स्कूल में लेट पहुंचने के कारण शिक्षक से जब स्पष्टीकरण मांगा गया तो वह इतने आगबबूला हो गए की पिस्तौल निकाल कर एक अन्य टीचर पर तान दी। यहीं नहीं नोटिस देख अपना आपा खोए शिक्षक ने पिस्टल लेकर बीईओ कार्यालय पहुंच गए और सभी को धमकाने लगे। 

वहीं जब मामले की सूचना मिलने पर आदिवासी विकास विभाग सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य ने प्राथमिक शिक्षक पराग सांवले को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले में एफआईआर भी होगी। दरअसल, पूरा मामला मध्य प्रदेश के सेगांव थाना क्षेत्र स्थित सीएम राइज स्कूल का है। जहां पदस्थ प्राथमिक शिक्षक पराग सांवले की लगातार शिकायत मिलने के कारण आदिवासी विकास विभाग सहायक आयुक्त कार्यालय से कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया।

Diarch GO

जानकारी अनुसार जब यह पत्र पदस्थ शिक्षक सांवले को दिया गया तो वो आगबबूला हो गए और कारण बताओ सूचना पत्र लेने से इनकार कर दिया। यही नहीं, शिक्षक सांवले विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और पदस्थ बीएओ के बारे में पूछते हुए कर्मचारियों के सामने पिस्तौल निकालकर लहराई। शासकीय सीएम राइज विद्यालय सेगांव के प्राथमिक क्षेत्र में भी शिक्षक सांवले ने पिस्तौल निकाली थी। शिक्षक ने प्रकाश चंद पटेल को धमकी भी दी।

वहीं इस बात की सूचना जब सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग हाय दायित्व सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य को मिली तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से प्राथमिक शिक्षक सीएम राइज सांवले को निलंबित कर भगवानपुरा कार्यालय अटैच कर दिया। साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी को एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा है। बता दें कि, शिक्षक को लेकर लगाताक शिकायतें मिल रही थी। जिसके कारण उसे कारण बताओ नोटिस दिया गया था। बताया जा रहा कि शिक्षक पर पराग सांवले को लगातार एक माह से समय पर संस्था में ना आने, शराब पीकर संस्था में आने, संस्था के शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार और दादागिरी करने के संबंध में शिकायत मिल रही थी। 

NSIT
Nsmch