LATEST NEWS

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

सिर्फ आठ मैचों के बाद तोड़ा जा रहा है 250 करोड़ की लागत से बना स्टेडियम, रविवार को यहीं हुआ था भारत-पाकिस्तान का मैच

सिर्फ आठ मैचों के बाद तोड़ा जा रहा है 250 करोड़ की लागत से ब

DESK : वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित टी-20 विश्व कप में इस्तेमाल किए गए 250 करोड़ की लागत से तैयार नैसो स्टेडियम को अब तोड़ा जा रहा है। न्यूयार्क में स्थित यह वही स्टेडियम है, जहां बीते रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच आयोजित हुआ था। विश्व कप के दौरान यहां कुल आठ मैच आयोजित किए गए थे।

न्यूयार्क के इस स्टेडियम में बीते बुधवार को भारत और अमेरिका के बीच अंतिम मुकाबला हुआ। जिसे भारत ने सात विकेट से जीत लिया। इस मैच के कुछ घंटे बाद ही इसे तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया और यहां जेसीबी सहित कई क्रेन पहुंच गया।

Diarch GO

सिर्फ विश्व कप के लिए तैयार किया था स्टेडियम

नैसो स्टेडियम एक मॉड्यूलर स्टेडियम है जो टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबलों के लिए टेंपररी बनाया गया था. इस स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप के 8 ग्रुप स्टेज मैच आयोजित किए गए, जिसमें भारत-पाकिस्तान का मैच भी शामिल था. नैसो स्टेडियम चूंकि अस्थायी था इसलिए उसे अब हटाने का काम शुरू हो गया है. स्टेडियम को हटाने के लिए बुल्डोजर और क्रेन पहुंच चुकी हैं. इस पिच को बनाने में सिर्फ 106 दिन लगे थे और इसमें 250 करोड़ रुपये का खर्च आया था। नैसो क्रिकेट स्टेडियम की सबसे बड़ी खासियत ये थी कि ये दुनिया का सबसे बड़ा मॉड्यूलर स्टेडियम था. इसमें लगभग 30 हजार लोगों के बैठने की सुविधा थी. साथ ही इस स्टेडियम के लिए ऑस्ट्रेलिया से स्पेशल ड्रॉप-इन पिच मंगाई गई थी

बल्लेबाजों के लिए क्रब थी नैसो स्टेडियम

दुर्भाग्य की बात ये है कि नैसो काउंटी स्टेडियम की इन पिचों पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल हो गया. नैसो काउंटी स्टेडियम में खेले गए कुल 8 मैचों में सबसे बड़ा स्कोर सिर्फ 137 रन रहा। जबकि इस स्टेडियम में सबसे बड़ा स्कोर 110 रन टीम इंडिया ने चेज़ किया।

NSIT
Nsmch