LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

युवक को डंसने के बाद सांप की हो गई मौत, युवक पर नहीं हुआ जहर का असर, जानें कैसे हुआ यह चमत्कार

युवक को डंसने के बाद सांप की हो गई मौत, युवक पर नहीं हुआ जहर


बरसात का मौसम शुरू होते ही सर्पदंश के मामले बढ़ गए हैं। इन सबके बीच नवादा से सर्पदंश की हैरान करनेवाली घटना सामने आई है। यहां युवक को डंसने के बाद सांप की मौत हो गई। जबकि युवक पर सांप के जहर का कोई असर नहीं हुआ। डॉक्टरों ने भी इस बात की पुष्टि की युवक में सांप का जहर नहीं है। वह पूरी तरह से ठीक है। 

यह चौंकाने वाला मामला रजौली थाना क्षेत्र के जंगली इलाका की है। जानकारी के मुताबिक, रजौली थानाक्षेत्र के ढेलवा से खरौंद तक रेलवे लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। हरदिया के जंगली इलाकों में रेलवे लाइन बिछाने का कार्य अभी चल रहा है। गुरुवार रात को सभी मजदूर अपने ढेलवा रेलवे के बेस कैंप में सो रहे थे। इसी दौरान जहरीले सांप ने एक युवक को डंस लिया। 

Diarch GO

युवक ने तीन बार सांप को काटा

इसके बाद गुस्साये युवक ने सांप को पकड़ लिया और उसने तीन बार उस सांप को काट लिया। इससे सांप की मौत हो गई। जैसे ही इस मामले की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को हुई तो तुरंत युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में भर्ती करवाया गया।

गांव के टोटके से जुड़ी है चमत्कार की कहानी

युवक का नाम संतोष लोहार है। वह झारखंड राज्य के लातेहार जिले के पाण्डुका का रहने वाला है। संतोष ने बताया कि मेरे गांव में एक टोटका है कि अगर सांप एक बार डंस तो आप उसे दो बार काट लीजिए। इससे आपको सांप का जहर नहीं चढ़ेगा। इस घटना के बाद मे अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि ढेलवा के ग्रामीणों का कहना था कि सांप विषधर नहीं होगा। अगर सांप विषधर होता तो युवक की जान भी जा सकती थी।  

NSIT
Nsmch

शरीर में नहीं था जहर

चिकित्सक सतीश चंद्र सिन्हा ने बताया कि सांप डसने की शिकायत मिली थी जिसके बाद युवक का इलाज किया गया है। युवक खतरे से बाहर है। युवक के शरीर में जहर का असर नहीं है।