LATEST NEWS

  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ,  आनंद किशोर समेत 3 प्रशासनिक अधिकारियों से भी होगी पूछताछ
  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, आनंद किशोर समेत

  • Bihar Changes Teachers Leave Rules
  • Bihar Teachers Leave Rules:बिहार में शिक्षकों की छुट्टी के बदले नियम, अब ई-शिक्षाकोष से ही मिलेगी मंजूरी

  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने पुराने नेताओं पर जताया भरोसा
  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने

  • Bihar weather
  • Bihar weather: बिहार में अर्नब तूफान मचाएगा तांडव, 26 जिलों में अलर्ट, 6 में भारी बारिश का खतरा,

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

सिवान में हत्याओं का सिलसिला जारी, युवक की गोली मारकर हत्या, मृतक ने पुलिस से लगाई थी सुरक्षा की गुहार

सिवान में हत्याओं का सिलसिला जारी, युवक की गोली मारकर हत्या,

SIWAN: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सिवान का है। जहां अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा कि युवक ने पहले भी अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी।  

दरअसल, पूरा मामला सिवान सिसवन मुख्य मार्ग पर कुतुब छपरा का है। जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक को दो गोली लगी है। अपराधियों ने घटना का अंजाम हुसैनगंज थाना अंतर्गत कुतुब छपरा गांव के समीप दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक ने कुछ दिन पहले ही पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए अपनी जान को खतरा बताया था।

मृतक की पहचान गोपालपुर निवासी लालू उर्फ तकी के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि मृतक की हत्या जमीन से किसी जुड़े मामले के कारण हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

सिवान से Tabish irshad की रिपोर्ट