LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध
  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर

  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर

  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हुए शामिल
  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले

  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया था अभिषेक, वारदात से इलाके में फैली सनसनी
  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया

  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से किया बरामद, दो टुकड़ों में मिला नरकंकाल
  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से

भाजपा का दामन थामनेवाले चंपाई सोरेन के घर पर तैनात सुरक्षाकर्मी को हटाया, बेटे के सिक्योरिटी गार्ड को वापस बुलाया गया, सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन

भाजपा का दामन थामनेवाले चंपाई सोरेन के घर पर तैनात सुरक्षाकर

RANCHI : झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल हुए अभी एक सप्ताह का भी समय नहीं गुजरा है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया है। जिसमें सबसे पहले चंपाई सोरेन के जिलिंगगोड़ा स्थित घर के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों को राज्य सरकार के आदेश से हटा लिया गया है।

यह एक्शन यहीं पर नहीं थमा है। झारखंड सरकार ने चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन, प्रेस सलाहकार धर्मेंद्र गोस्वामी उर्फ चंचल को राज्य सरकार की ओर से जो अंगरक्षक दिए गए थे उसे हटा लिया गया है। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को जो अंगरक्षक दिए गए थे वे उसी तरह से तैनात है। पूर्व की भांति की उनके प्रत्येक दौरे के क्रम में अंगरक्षक उनके साथ रहेंगे। 

राज्य सरकार के इस निर्देश के बाद ग्रामीणों में हेमंत सरकार के इस आदेश के प्रति आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि चंपई सोरेन जमीन से जुड़े नेता है। अगर उन्हें राज्य सरकार ने सुरक्षा दी थी तो उसे हटाना नहीं चाहिए था। जिस नेता ने झारखंड अलग राज्य के लिए आन्दोलन किए। जंगलों की खाक छानी। ऐसे नेता को प्रति झारखंड सरकार का व्यवहार अशोभनीय है।

हाल में ही चंपई सोरेन ने बीजेपी ज्वॉइन की थी

बता दें कि 30 अगस्त को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बीजेपी ज्वॉइन कर ली थी। उन्होंने इस दौरान झामुमो पर कई हमले भी किए। चंपई सोरेन कोल्हान क्षेत्र के दिग्गज नेता माने जाते हैं। माना जा रहा है कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले मास्टर स्ट्रोक खेला है। भाजपा को इसका फायदा आगामी विधानसभा चुनाव में दिख सकता है। कुछ सीटों में इजाफा होने की उम्मीद है।

NSIT
Nsmch