LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

अयोध्या में टूटा देश के सारे मंदिरों का रिकॉर्ड, एक महीने में 62 लाख ने किए रामलला के दर्शन, दान से मालामाल...

अयोध्या में टूटा देश के सारे मंदिरों का रिकॉर्ड, एक महीने मे

DESK: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुए आज एक महीना हो गए हैं। बीते माह आज यानी 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पूरे विधि विधान के साथ अयोध्या में भव्य राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा किए। श्याम रंग की शिला से रामलला को तैयार किया गया था। वहीं रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अगले ही दिन से वहां उनकी दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगने लगा। हर दिन मंदिर में रिकॉर्ड तोड़ भक्त आएं। पिछले एक महीने में रामलला हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं और नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। वहीं आज हम जानेंगे की पिछले एक महीने में राम मंदिर में अब तक कितने भक्त पहुंचे हैं और रामलाल को अब तक कितना चढ़ावा चढ़ाया गया है।

दरअसल, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही देश विदेश से भक्त रामलला की दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे हैं। बीते एक महीने की अवधि की दौरान लगभग 62 लाख लोगों ने राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए। वहीं भक्तों ने 50 करोड़ की राशि रामलला को चढ़ावे में दान की। जानकारी के अनुसार 14 कर्मचारियों की एक टीम ने चार दान पेटियों में आए चढ़ावे की गिनती कर रही है, जिसमें 11 बैंक कर्मचारी और तीन मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी शामिल हैं। 

ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता के मुताबिक, गर्भगृह के सामने दर्शन पथ के पास चार बड़े आकार की दान पेटियां रखी गई हैं, जिनमें श्रद्धालु दान कर रहे हैं। इसके अलावा 10 कम्प्यूटरीकृत काउंटरों पर भी लोग दान करते हैं। इन दान काउंटरों पर मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों को नियुक्त गया है, जो शाम को काउंटर बंद होने के बाद प्राप्त दान राशि का हिसाब ट्रस्ट कार्यालय में जमा करते हैं। गुप्ता ने कहा कि दान राशि जमा करने से लेकर उसकी गिनती तक सब कुछ सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में किया जाता है। 

वहीं एक महीने के बाद भी रामलला के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। देश विदेश के कोने-कोने से भक्त रामलला की दर्शन करने आ रहे हैं। मंदिर प्रशासन के नए समय के मुताबिक, रामलला की मूर्ति की श्रृंगार आरती सुबह 4.30 बजे शुरू होगी। सुबह 6.30 बजे मंगल प्रार्थना की गई। इसके बाद सुबह 7 बजे से मंदिर भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया जाता है

NSIT
Nsmch