LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

छोटे भाई की तस्वीर दिखाकर बड़े भाई संग शादी कराने की थी योजना, होनेवाले ससुराल की साजिश का पता चलते ही युवती ले लिया बड़ा फैसला

छोटे भाई की तस्वीर दिखाकर बड़े भाई संग शादी कराने की थी योजन

PATNA : फतुहा में शादी से पहले दूल्हा बदलने के कारण होनेवाली दुल्हन ने अपना विवाह तोड़ दिया। युवती का का कहना था कि जिस लड़के के साथ उसकी शादी तय हुई थी, उसकी जगह बड़े भाई से विवाह कराने की तैयारी की जा रही थी। युवती के परिजनों ने भी इसमें उसका साथ दिया और मामला थाना पहुंच गया। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता कराकर दोनों पक्षों में जो भी लेन-देन हुआ, उसे लौटाने की बात कही।

मामला पटना से सटे फतुहा थाना क्षेत्र के नोहटा इलाके का है। मामला थाने तक पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल 2024 को लड़की की शादी होने वाली थी। शादी की सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थी। इस बीच होने वाली दुल्हन को जानकारी मिली कि जिस लड़के से शादी की बात थी उससे नहीं, बल्कि उसके बड़े भाई से हो रही है। ऐसे में लड़की ने शादी से इनकार कर दिया।

Diarch GO

जमकर हुआ विवाद

लड़की ने जब शादी से इनकार किया तो लड़का पक्ष को उपहार में दिए गए सामान को लौटाने को लेकर भी जमकर विवाद हुआ। दिए गए पैसों और उपहार को लौटाने के विवाद में मामला थाना पहुंच गया। लड़की की मां ने बीते बुधवार (10 अप्रैल) को फतुहा थाना में आवेदन दिया।

छोटे भाई की तस्वीर दिखाकर बड़े भाई से करा रहे थे शादी

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार जिस लड़के से शादी कराई जा रही थी उसका कुछ साल पहले एक्सीडेंट हो गया था। उसके दिमाग में काफी चोट आई थी। इलाज के बाद भी उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं हुआ जिस कारण कोई शादी नहीं कर रहा था। इस पर घर के लोगों ने छोटे वाले बेटे की तस्वीर दिखाई और फिर बड़े बेटे से शादी कराने लगे। इसकी भनक लड़की को लग गई, जिसके बाद उसने शादी करने से इनकार कर दिया। 

NSIT
Nsmch

मामला थाने में पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्ष को समझाया।फतुहा थाना के एसआई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शादी का मामला था। लड़की वाले तैयार नहीं थे, इसलिए हमने दोनों पक्षों को बुलाया। पैसा लौटाने की बात कही। एक लाख में 60 हजार रुपये लड़की वाले को मिल चुका है। दोनों से समझौता पत्र लिखवा लिया गया है। बहुत जल्द 40 हजार रुपये भी दे देने की बात लड़का पक्ष की ओर से कही गई है।