LATEST NEWS

  • माँ अंबिका भवानी
  • Sharad Navratri 2026: आमी के सिद्धपीठ में माँ अंबिका भवानी के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, अलौकिक शृंगार ,

  • Today Horoscope
  • Today Horoscope: मेष को भाग्य का साथ, तुला का बढ़ेगा आत्मविश्वास, परिवार, करियर और रिश्तों के मामले में

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

बोले कथावाचक - कलयुग मे मानव का सोच बदल गया है, मानव जीवन को शुद्ध करती है भागवत कथा

बोले कथावाचक - कलयुग मे मानव का सोच बदल गया है, मानव जीवन को

NAWADA : नवादा के गांधी मैदान में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ किया गया। नौ दिनों तक चलने वाले इस कथा में अयोध्या के स्वामी प्रभंजनानंद शरण जी महाराज द्वारा संगीतमय  कथा के क्रम में श्रीमद्भागवत कथा से परिचित कराया जा रहा है।उन्होंने कहा कि कलयुग मे मानव का सोच बदल गया है। सोच अपवित्र हो गया है। भोगी और योगी को एकांत की जरूरत है। कथा मानव की जीवन को शुद्ध करती है। 

इससे पहले गुरुवार को कथा के पहले दिन स्वामीजी का स्वागत फूल-मालाओं से किया। प्रवचन कार्यक्रम की शुरुआत जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के निदेशक आरपी साहू एवं समाजसेवी राजेश कुमार श्री व उनकी पत्नी रीना कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में नवादा नगर के भक्त बड़ी संख्या में भाग लेने पहुंच रहे हैं। पहले दिन  महाराज जी के द्वारा कथा वाचक की भूमिका एवं औचित्य पर प्रकाश डाला गया। जीवन में बड़ा बदलाव आता है और मानव तन में ही ईश्वरत्व की प्राप्ति हो जाती है। 

नौ दिवसीय श्रीराम कथा में दूर-दराज से कथामृत का रसपान करने भक्त के पहुंचने से एक अलौकिक छटा सी बिखर रही है।  कथा में श्रद्धालु खूब झूमते नजर आ रहे हैं। मौके पर सुरेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, गोरेलाल सिंह, तपेश्वर सिंह, संजय सिंह, राम अनुज प्रसाद कमलेश सिंह, जालंधर सिंह, अवधेश सिंह, अजय सिंह, अनिल भारद्वाज, मुकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।