LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

बिहार में अभी और गिरेगा पारा, कहीं पाला तो कहीं शीतलहर का अलर्ट जारी, जान लीजिए अपने शहर के मौसम का हाल

बिहार में अभी और गिरेगा पारा, कहीं पाला तो कहीं शीतलहर का अल

PATNA-  बिहार में तीन दिन से चल रही सर्द  पछुआ हवा से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है. शुक्रवार की रात पटना में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी . दिन-रात के तापमान का अंतर बढ़कर 10.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन यानी 15 जनवरी तक रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शीतलहर की रफ्तार अभी और बढ़ेगी.अगले तीन दिनों के लिए उत्तर पश्चिम और पूर्वी बिहार के क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार जनवरी,फरवरी और मार्च के दौरान सामान्य बारिश हो सकती है.भारत मौसम विज्ञान विभाग  के अनुसार मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में ठंडे दिन का अनुभव लोगों को होगा. बात करें सूबा -ए- बिहार की तो में ठंडा ने अपना रुप दिखाना शुरु कर दिया है. शनिवार की सुबह में कनकनी से जनजीवन पर असर पड़ा है.

मौसम विभाग के अनुसार पटना समेत अन्य जिलों में  ठंड और बढ़ गया है. मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है.अगले तीन दिन के भीतर राज्य में तापमान के तेजी से गिरने की संभावना है.मौसम विभाग ने शनिवार यानी आज  से राज्य में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है.  बिहार में आने वाले दिनों में ठंड में इजाफा होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है.मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह से ही राज्य के दक्षिण, उत्तर-पश्चिम एवं उत्तर-मध्य भागो में घना कोहरा जबकि शेष भाग में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया हुआ है.शुक्रवार से रात के तापमान में और गिरावट आने लगी है,जिससे कनकनी बढ़ गई है. तीन से कनकनी से बिहार के लोगों का जन जीवन प्रभावित हुआ है. पटना में पछुआ हवा के कारण रात के तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है वहीं  दिन के तापमान में आधे डिग्री सेल्सियस की वृद्धि भी हुई

लोगों को अभी कनकनी से राहत मिलने का कोई अनुमान नहीं है. वहीं आने वाले दिनों में तापमान का पारा अभी और नीचे जा सकता है.मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार  को पटना का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं भागलपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, मोतिहारी, सबौर एवं फारबिसगंज में न्यूनतम तापमान सामान्य सात से आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से सर्द दिवस यानी कोल्ड डे रहेगा. वहीं पटना, गया, भागलपुर, पश्चिमी चंपारण जिले में भी कनकनी बढेगी.जहानाबाद, कटिहार,बेतिया,बगहा, मुंगेर, सीतामढ़ी,सुपौल, मधुबनी में शीतलहर का अनुमान है.वहीं तापमान का पारा गिरने से रेल, हवाई सेवा पर भी असर पड़ा है. कई सुपरफास्ट गाड़ियां घंटों देर से चल रहीं है.तो कई फ्लाइट्स भी अपने नियत समय से देरी से उडान भर रहीं है.इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं चिकित्सकों ने इस मौसम में सावधान रहने को कहा है. खासकर ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों को विशेष ध्यान देे की हिदायत डॉक्टर्स दे रहे हैं.