LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

सिर्फ 12 घंटे तक चली शादी : रात में हुई विवाह की रस्में, सुबह हो गया तलाक, जानें क्या हुआ था वर-वधू के बीच

सिर्फ 12 घंटे तक चली शादी :  रात में हुई विवाह की रस्में, सु

PATNA : शादी के रिश्ते कितने कमजोर होते जा रहे हैं कि अब एक दो साल तो छोड़ दें, शादी की अगली सुबह ही तलाक तक की नौबत आ जा रही है। शादी से जुड़ा यह हैरान करनेवाला मामला पटना के फुलवारी शरीफ से जुड़ा है। जहां सिर्फ 12 घंटे में शादी और तलाक दोनों हो गया। यहां नवविवाहित महिला ने शादी के 12 घंटे के भीतर अपने पति को ‘तीन तलाक’ दे दिया

खाने को लेकर हुआ झगड़ा

दरअसल, फुलवारी शरीफ के एक सामुदायिक भवन में नवादा के रहनेवाले गुलाम नबी का निकाह फुलवारी शरीफ की रहनेवाली युवती से हो रही थी। आरंभ में सब कुछ ठीक रहा। बताया गया कि निकाह की रस्में भी पूरी हो गई। इसी दौरान बारात के लोगों ने शादी के दौरान उन्हें परोसे जा रहे खाने को लेकर शिकायत की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। मामला तब और बिगड़ गया, जब वर-वधू के भाईयों के बीच कहासुनी और मारपीट तक पहुंच गई।

दोनों पक्षों के माता-पिता ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर हो चुकी थी। दुल्हन ने आखिरकार शादी तोड़ने का फैसला किया जिसके बाद महिला ने कथित तौर पर रविवार सुबह उस व्यक्ति को ‘तीन तलाक’ दे दिया

गौरतलब है कि अगस्त 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक की प्रथा को असंवैधानिक घोषित कर दिया था. इसके बाद, जुलाई 2019 में मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम के अधिनियमन ने 1 अगस्त 2019 से देश में तीन तलाक को अवैध बना दिया।

NSIT
Nsmch