LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

एकतरफा प्यार की दीवानगी! पहले युवती और उसके दोस्त की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद भी दे दी जान

एकतरफा प्यार की दीवानगी! पहले युवती और उसके दोस्त की गोली मा

INDORE : एकतरफा प्यार हमेशा से ही खतरनाक माना जाता है। यह बात इंदौर में हुई वारदात को देखकर समझा जा सकता है। जहां गुरुवार को एक युवक ने पहले युवती और उसके साथ मौजूद दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। कुछ देर बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। एक साथ तीन मौत की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना इंदौर के भंवरकुंआ इलाके की है. स्वामी नारायण मंदिर परिसर में घटना हुई है. घटना में जान गंवानें वाली लड़की का नाम स्नेहा जाट है.वह जूनी इंदौर की रहने वाली है. वहीं उसके साथ उसके दूर के रिश्तेदार, जो उसका दोस्त भी उसकी पहचान दीपक जाट के रूप में की गई. वह आगर मालवा का निवासी था. वहीं इस घटना को सीहोर के रहने वाले अभिषेक यादव ने अंजाम दिया।

मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक लड़की स्नेहा जाट  और उसका रिश्तेदार दीपक जाट  मंदिर में दर्शन करने आए थे. तभी एक अन्य लड़का अभिषेक यादव वहां आया और अभिषेक ने दोनों को साथ देखकर लड़की और उसके दोस्त को गोली मार दी. फिर वहां से भाग गया। वह घबराते हुए अरिहंत कॉलेज कैम्पस में पहुंचा और सिक्योरिटी गार्ड से पानी मांगा. उसे लगा कि दोनों लोगों को गोली मारने के बाद खुद भी नहीं बच पाएगा. इस कारण से उसी पिस्टल से खुद को भी गोली मारकर खत्म कर लिया।

स्नेहा ने ठुकरा दिया था अभिषेक का प्यार

बताया जाता है कि गोली मारने वाला लड़का स्नेहा से एकतरफा प्यार करता था। पुलिस के मुताबिक अभिषेक को स्नेहा और दीपक जाट की दोस्ती पसंद नहीं थी. वह स्नेहा से प्यार करता था, लेकिन स्नेहा ने उसे मना कर दिया था. इसके कारण अभिषेक ने पूर्व में भी दोनों को हत्या की धमकी भी दी थी। पुलिस पता कर रही है कि अभिषेक के पास पिस्टल कहां से आई।

NSIT
Nsmch

फिलहाल, पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की तफ्तीश कर रही है. इस गोलीकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई.आरोपी अभिषेक यादव सीहोर का रहने वाला बताया जा रहा है।