LATEST NEWS

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

इश्क में वतन की सरहद पार कर गया आशिक, प्रेमिका के परिजनों ने खदेड़ा तो भारत में घुसा पाकिस्तानी नागरिक, बीएसएफ के चढ़ा हत्थे

इश्क में वतन की सरहद पार कर गया आशिक, प्रेमिका के परिजनों ने

DESK : एक तरफ अपने प्यार को पाने के लिए सीमा ने सरहद पार की, वहीं दूसरी तरफ अब एक पाकिस्तानी युवक प्यार में अपनी जान बचाने के लिए भारत की सीमा में घुस गया। हालांकि इससे पहले कि वह अपनी भागने में सफल होता, सीमा की चौकसी कर रहे बीएसएफ ने उसे पकड़ लिया और सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया।

इस दौरान बाड़मेर में सीमा पार से भारत में घुसे पाकिस्तानी युवक ने सुरक्षा एजेसियों को वजह बताई वह बेहद हैरान करनेवाली थी। पाक नागरिक ने बताया कि गर्लफ्रेंड के परिजन उसके पीछे दौड़े तो वह भागता हुआ भारतीय सीमा के अंदर घुस गया। पाक नागरिक ने बताया कि देर रात भागने के दौरान वह भटक गया था और भारतीय सीमा के 15 किलोमीटर अंदर की तरफ झड़पा गांव पहुंच गया

Diarch GO

सुबह ग्रामीणों ने जब उसे देखा और पूछताछ की तो वह पाकिस्तान के थारपारकर जाने के लिए बस का पता ठिकाना पूछने लगा. इसके बाद ग्रामीणों ने उसे बीएसएफ के हवाले कर दिया।

प्रेमिका से मिलने गया था

बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि भारतीय क्षेत्र में घुसे पाक नागरिक का नाम जगसी पुत्र परशुराम है. वह 24 अगस्त की रात पाक सीमा पर स्थित एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. प्रेमिका के घर वालों को जब इस बारे में पता चला तो वह वहां से भाग निकला।

NSIT
Nsmch

भारत की सीमा से 35 किमी दूर है युवक का गांव

पिछले 3 दिनों से आईबी, सीआईडीसीबी, बीएसएफ समेत कई सुरक्षा एजेंसियां पाक नागरिक से पूछताछ कर रही है. आखिर उसके भारत में प्रवेश का मंसूबा क्या था ? 21 वर्षीय पाक नागरिक जगसी पाकिस्तान के थारपारकर जिले के खारोड़ा का निवासी है. यह गांव भारत की सीमा से पाकिस्तान में 35 किलोमीटर दूर है.

युवक के पास मिली डायरी और मोबाइल

एसपी ने बताया कि  संभवतः डर के कारण शख्स तारबंदी पार कर भारतीय सीमा के अंदर घुस गया. 24 अगस्त की रात करीब 2:48 बजे पाक नागरिक बीएसएफ के कैमरों में देखा गया है. एसपी के मुताबिक पाक नागरिक के कब्जे से 2 सिम लगा एक मोबाइल फोन और एक डायरी मिली है।

सिर्फ सात किमी दूर है प्रेमिका का गांव

भारत के नवातला बॉर्डर से महज 7 किलोमीटर दूर पाक नागरिक की 17 साल की प्रेमिका का गांव घोरामारी है. दोनों के बीच 2020 से लव अफेयर चल रहा है. 24 अगस्त की रात को जगसी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. वहां पहुंचकर उसने अपनी प्रेमिका को भागकर चलने की जिद की. लेकिन, प्रेमिका ने साफ इनकार कर दिया. इसी बीच प्रेमिका के परिजनों को इसकी भनक लग गई और पाक नागरिक जगसी वहां से भाग निकला।

आत्महत्या की कोशिश, लेकिन टूट गई पेड़ की डाली

पुलिस की पूछताछ में पाक नागरिक ने बताया कि प्रेमिका ने जब साथ भागने से इनकार किया तो उसका दिल टूट गया और उसने सुसाइड करने का फैसला कर लिया. प्रेमिका के घर से ही उसकी चुन्नी लेकर वहां से निकला और चुन्नी का फंदा बनाकर किसी पेड़ पर फंदे से लटकने की कोशिश भी की. लेकिन, पेड़ की डाली टूटने से वह बच गया. प्रेमिका के घर वाले पीछा करने लगे, तो वह भारत की तारबंदी के पास पहुंच गया