LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

इश्क का खुमार,कायम रहा प्यार,शादी के बाद भी प्रेमी के नाम पर रखा अपने औलाद का नाम,फिर कुछ ऐसे खुली पोल की सब पति और परिवार में देखता रह गया

इश्क का खुमार,कायम रहा प्यार,शादी के बाद भी प्रेमी के नाम पर

डेस्क- ये इश्क नहीं आसां, बस इतना समझ लीजिए, आग का दरिया है, डूब के जाना है.... प्यार का होना जितना आसान नहीं होता  उससे कठीन होता है उसे भूलना... कहां आसान होता है स्मृतियों का झांझा मिटाना.. प्यार के दौरान हुई छोटी से छोटी घटना भी आपको टीसते रहती है, उसे कहां भूल पाते हैं हम ... अच्छी- बुरी, आश्चर्यजनक-स्वभाविक हर घटना  यादों की शूल बन जाती है. भले ही प्यार 25 साल पहले ही क्यों न हुआ हो, लेकिन उस दौरान की एक-एक बात स्मृति में रहती है... प्यार लोग शादी के बाद भी कहां भूल नहीं पाते हैं. कई बार तो इस कारण शादीशुदा जिंदगी नर्क तक बन जाती है. ऐसा हीं एक मामला सामने आया है. लड़की ने अपने प्यार को याद रखने के लिए बेटे का नाम ही प्रेमी के नाम पर रख दिया. पांच साल तक तो यह राज छुपा रहा लेकिन बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी. पति को इस बात का पता चला तो उसके होश उड़ गए. इसके बाद शख्स ने सोशल मीडिया पर अपनी कहानी शेयर की. 

पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ खरीददारी के लिए गया था तभी उनकी भेंट  पत्नी की पुरानी सहेली से हो गई. उसने लिखा है कि मेरी पत्नी की सहेली ने पूछा कि क्या उनके कोई बच्चे हैं? पत्नी ने शर्मिंदगी से कहा कि एक बेटा है. वहीं, जब महिला ने बच्चे का नाम पूछा तो मेरी पत्नी हिचकिचाने लग गई. शख्स ने कहा कि तभी मैंने उसे अपने बेटे का नाम बता दिया. बेटे का नाम सुनते ही महिला के चेहरे पर एक अजीब सा भाव आग गया. उसने कहा कि तुम्हारा मतलब अपने पूर्व प्रेमी जैसा है. जिससे उसे अपनी पत्नी पर शक हुआ.

पति को दुख हुआ कि उसकी पत्नी ने अपने बेटे का नाम अपने प्रेमी के नाम पर रखा है. शख्स ने आगे कहा, “हमारे बेटे का नाम इतना अनोखा है कि मैं कभी भी उसी नाम वाले किसी दूसरे व्यक्ति से नहीं मिला. अब वह मुझसे इस बारे में बात करने से इनकार कर रही है. मुझे लगता है कि मेरे साथ धोखा हुआ है और मैं उससे नफरत करता हूं. ऐसा लगता है जैसे मेरे दिमाग में कोई स्विच चालू हो गया है और मैं उसे पहले जैसा नहीं देख सकता.”

शख्स ने आगे कहा कि मैंने एक दिन अपनी पत्नी से पूछा कि अगर मैं अपने पूर्व प्रेमिका के नाम पर बेटी का नाम रखता तो उसे कैसा लगता? उसने तुरंत वह नाम रखने से इनकार कर दिया. इस शख्स ने आगे कहा, “जब हमने नाम पर चर्चा की, तो मुझे नहीं पता था कि यह उसके पूर्व प्रेमी का नाम है. 

NSIT
Nsmch

पति ने बताया कि मैं अपनी पत्नी के इस कृत्य से हैरान हूं और खुद बीमार महसूस करने लगा हूं. पति ने बताया कि बातों ही बातों में मैंने जब अपनी पत्नी से पूछा कि क्या तुम अब भी उससे प्यार करती हो? तो उसने हां कहा. फिर बोली कि मैं उससे प्यार करती हूं, लेकिन तुमसे जैसा प्यार है, वो प्यार उससे नहीं है.

पति ने लिखा है किमुझे लगा कि  बेटे का नाम पूर्व प्रेमी के नाम पर रखने की बात सिर्फ मेरी बीवी जानती थी, लेकिन इस बारे में उसके मां-बाप, परिवार और दोस्त भी जानते थे. अब मैं अपने बेटे का नाम बदलना चाहता हूं, तो वो इससे भी इनकार कर रही है. लोग शख्स के इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोग उसे अपनी पत्नी से अलग हो जाने का सलाह दे रहे हैं, तो कुछ लोग अपनी खुद की कहानी बयां कर रहे हैं. 

बहरहाल कहते हैं प्यार के दौरान महसूस की गई चीजें आपके द्वारा पहले महसूस की गई किसी भी चीज के विपरीत होता है, इसलिए प्यार का अनोखापन प्रेमी और प्रेमिका दोनो को ता जीवन याद रहता है...क्या करें दिल का मुआमला जो है...