LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

पति ने कह दी ऐसी बात की पत्नी ने तीन मंजिला इमारत से लगा दी छलांग, मौत का लाइव वीडियो आया सामने, मच गया हड़कंप

पति ने कह दी ऐसी बात की पत्नी ने तीन मंजिला इमारत से लगा दी

DESK: पति पत्नी के बीच की विवाद की खबर अक्सर सामने आती रहती है। कभी कभी ये विवाद इतने बढ़ जाते हैं कि दंपति अपनी जीवनलीला समाप्त करना ज्यादा आसान समझते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आया है। जहां दो बच्चों की मां ने एक इमारत की तीसरी मंजिला से कूदकर जान दे दी। वहीं इस दौरान आस-पास मौजूद लोगों ने महिला को रोकने की कोशिश की। लेकिन महिला ने सभी को अनसुना करते हुए तीन मंजिले इमारत से छलांग लगा दी। 

मृतक महिला की पहचा अंगूरी बाई के रुप में हुई है। पूरा मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मृतका एक प्राइवेट स्कूल में केयरटेकर की नौकरी करती थी। दोनों दंपति के बीच किसी बात को विवाद हुआ फिर महिला ने तीन मजिला इमारत से कूद कर खुदखुशी कर ली। वहीं महिला की खुदकुशी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लाइव मौत का वीडियो रोंगटे खड़ा कर देने वाला है। 

Diarch GO

वहीं स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला अंगूरी बाई अपने पति राहुल लोधी के साथ इंदौर के सिंगापुर ग्रीन व्यू प्रिमियम में रहती थी। शनिवार शाम पति से विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि पति को पास आते देख पत्नी ने छत से छलांग लगा दी।  

सुसाइड करने वाली महिला एक प्राइवेट स्कूल में केयरटेकर की नौकरी करती थी। घटना के समय उसकी तीन साल की बेटी और पांच साल का बेटा घर पर ही थे। महिला जब छत से कूदी तब उसकी सास भी घर में ही थीं। पुलिस इस सुसाइड केस की जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch