LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

पटना में हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर कब्जा कर निर्माण करनेवाले भू-माफियाओं पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, सभी को हाजिर होने का दिया आदेश

पटना में हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर कब्जा कर निर्माण करनेवाले

PATNA : पटना हाईकोर्ट ने दीघा स्थित हाउसिंग बोर्ड के अधिग्रहित जमीन पर स्थानीय भू माफिया द्वारा अवैध निर्माण पर संज्ञान लिया।जस्टिस संदीप कुमार ने  इस मामलें पर सुनवाई करते हुए पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक, हाउसिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक  एवं सहायक अभियंता को हलफ़नामा दायर कर वस्तु स्थिति को स्पष्ट करने का आदेश दिया है।

 साथ ही सभी विपक्षी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर हाजिर होने का आदेश दिया है। ये आदेश राजीव नगर सहायक गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन द्वारा दायर याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए दी। रिट याचिका पर बहस करते हुए याचिकाकर्ता के अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने कोर्ट को बताया कि समिति की अधिग्रहित जमीन पर भू-माफियाओं ने अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। बार-बार थाना को लिखित रूप से और मौखिक रूप से शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

Diarch GO

जबकि सहायक अभियंता द्वारा इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जो राजीव नगर थाना कांड संख्या 589/2021 है, परंतु पुलिस की मिली भगत के कारण भू माफियाओं की चांदी है ।  कोर्ट ने ये आदेश पारित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक को आदेश दिया है कि इस जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इस मामले की अगली सुनवाई दिनांक 5जुलाई,2024को होगी ।