LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

सगाई के बाद 15 लाख रुपए लेकर फरार हो गया होनेवाला दूल्हा, दो दिन बाद होनी थी शादी, मच गया बवाल

सगाई के बाद 15 लाख रुपए लेकर फरार  हो गया होनेवाला दूल्हा, द

AGRA : अक्सर शादी से पहले दुल्हन के घर से भागने की खबरें सामने आती हैं। लेकिन आगरा जिले में मामला इसके विपरीत हुआ है। यहां शादी से दो दिन पहले ही दूल्हा फरार हो गया, वह भी लगभग 15 लाख रुपए के साथ, जो उसे दहेज में मिले थे। मामले में जैसे ही वर-वधू पक्ष के लोगों को इसकी जानकारी मिली, हड़कंप मच गया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद मामला शांत हुआ।

यह मामला थाना ताजगंज क्षेत्र के देवरी रोड का है. यहां रहने वाले हर्षित यादव नाम के लड़के की सगाई मैनपुरी के घिरोर से आई थी. लड़की वालों मैरिज होम में यह कार्यक्रम रखा था। जानकारी के मुताबिक मैरिज होम में सगाई के लिए लड़का आया और चुपचाप कहीं फरार हो गया। लड़के को हर जगह ढूंढा पर उसका कहीं कुछ पता नहीं लग पाया. उसने फोन भी स्विच ऑफ कर दिया।

Diarch GO

सगाई पर मिले 12 लाख रुपए लेकर हुआ फरार

दुल्हन के परिजनों का आरोप है कि शादी के नाम पर उनसे 15 लाख रुपये की ठगी की गई है. लड़की के पिता ने बताया कि एक साल पहले शादी तय हुई थी. रिश्ता तय होने के बाद लड़के के हाथ में 10 लाख रुपये नगद रखे गए। इसके अलावा तीन लाख रुपये उसके बैंक अकाउंट ट्रांसफर किए साथ ही एक लाख 85 हजार रुपये बाइक खरीदने के लिए भी दिए।

लेकिन, इन पैसों को लेकर हर्षित ने पहले ही प्लान तैयार कर रखा था, सगाई में जैसे ही परिवार के लोग दूसरे काम में व्यस्त हुए, वह खाना खाकर पैसों के साथ बाहर निकल गया। इसके बाद पुलिस को इस घटना की शिकायत दर्ज कराई गई।

NSIT
Nsmch

दूसरी लड़की से प्रेम प्रसंग की बात आई सामने

इस मामले पर लड़के के परिजनों से बात करने की कोशिश की पर उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया. जब इसकी शिकायत थाने में की गई तो लड़का पक्ष पर बातचीत के लिए तैयार हो गया और कुछ ही घंटे में दोनों पक्षों में समझौता हो गया. बताया जा रहा है कि लड़का किसी अन्य लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है. जिसके चलते उसने ऐसा किया।