LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

शादी वाले बघ्घी पर बैठे दूल्हे को उसके ही मौसेरे भाई ने मार दी गोली, इस बात को लेकर थी नाराजगी

शादी वाले बघ्घी पर बैठे दूल्हे को उसके ही मौसेरे भाई ने मार

DESK  : फूलों से सजी बघ्घी पर बैठकर अपनी दुल्हन को लेने जा रहे दूल्हे को उसके ही मौसेरे भाई ने गोली मार दी। हालांकि गनिमत यह रही कि गोली दूल्हे के कंधे पर लगी।  जिसके बाद शादी की अधूरी रस्में गुरुवार को पूरी कराई गई। फिलहाल, घायल दूल्हे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंहनगर के कुंडा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहांके गढ़ी नेगी निवासी ओम प्रकाश ने बड़े बेटे करन कुमार की शादी रामपुर के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के पनवड़िया नई बस्ती निवासी हरदयाल की बेटी के साथ तय की थी। बुधवार को गढ़ीनेगी से बरात आई थी। रात करीब एक बजे बरात चढ़त के समय करन बघ्घी में बैठा था। इसी दौरान करन का मौसेरा भाई अजय कुमार बग्गी के सामने आ गया, उसने तमंचा निकालकर करन पर गोली चला दी। गोली उसके दाहिने कंधे पर लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

करन के मामा चंद्रपाल ने बताया कि गोली दूल्हे के दाई तरफ कंधे में फंसी हुई है। उसे निकालने के लिए ऑपरेशन करना पड़ेगा। रामपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती दूल्हे को डॉक्टरों की सलाह पर गुरुवार दोपहर दो घंटे की छुट्टी कराकर उसकी ससुराल ले जाया गया। जहां पर विवाह की रस्में पूरी की गईं। इसके  बाद दुल्हन को बारात के साथ गढ़ीनेगी के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं, दूल्हा करन को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां ऑपरेशन करके गोली निकाली।

गलत संगत  के कारण घर से निकाला

कोतवाली प्रभारी अजय कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपित अजय कुमार दूल्हे का मौसेरा भाई है, जो मुरादाबाद के थाना कटघर में लाजपतनगर का रहने वाला है। वहीं घायल करन के भाई राजा ने बताया कि अजय दो साल पहले गढ़ीनेगी में करन के घर पर ही रहता था। वह बेरोजगार था, उसके कहने पर रोजगार के लिए उसे चाय का खोखा रखवा दिया था, लेकिन वह गलत आदतों में पड़ गया। नशा करने लगा था। इसी कारण उसे थप्पड़ मारकर वहां से भगा दिया था तब से वह रंजिश रखने लगा था।

NSIT
Nsmch