LATEST NEWS

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

दो हिस्से में बंट गई मालगाड़ी, आधा हिस्सा स्टेशन पर रह गया मौजूद, कुछ बोगियों को लेकर ट्रेन ड्राइवर चला गया कई किमी दूर

दो हिस्से में बंट गई मालगाड़ी, आधा हिस्सा स्टेशन पर रह गया म

CHHAPRA : बिहार में पिछले कुछ माह से लगातार ट्रेन से जुड़े हादसे हो रहे हैं। जिसमें कभी ट्रेन बेपटरी हो जाती है। कभी बोगियों में आग लग जाती है। कभी ट्रेन दूसरे रूट पर चली जाती है। ताजा घटना सोनपुर रेलखंड से सामने आयी है, जहां स्टेशन से रवाना होने से पहले ही मालगाड़ी दो हिस्से में बंट गई। नतीजा यह हुआ कि मालगाड़ी के आगे के कुछ बोगियों को लेकर ट्रेन ड्राइवर कई किमी आगे चला गया, जबकि बाकि बोगियां स्टेशन पर ही खड़ी रह गई। सूचना मिलते ही ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी।  गनिमत यह रही कि इस दौरान किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं मामले में रेलवे ने जांच कराने की बात की कही है।

मालगाड़ी के दो हिस्सों में बंटने की घटना छपरा सोनपुर रेलखंड पर बड़ा गोपाल स्टेशन व गोल्डिनगंज स्टेशन के बीच की है। जानकारी के अनुसार बड़ा गोपाल स्टेशन से मालगाड़ी छपरा की ओर जाने के लिए प्रस्थान किया। जैसे ही ट्रेन का इंजन बड़ा गोपाल स्टेशन के पश्चिमी सिग्नल से आगे निकली कि कपलिंग टूट गई। इसके साथ ही ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई जिसका पता किसी को नहीं चला। इंजन चला रहा ड्राइवर मालगाड़ी की आठ बोगियों को लेकर आगे निकल गया और बचे हुए बत्तीस बोगी बड़ा गोपाल स्टेशन पर रह गईं। स्पीड कम होने पर धीरे-धीरे रूक बड़ा गोपाल में ही रुक गईं।

Diarch GO

मालगाड़ी के गार्ड ने दी सूचना

ट्रेन के गार्ड ने इसकी सूचना स्टेशन के अधिकारियों को दी। बड़ा गोपाल से गोल्डिनगंज स्टेशन को हादसे की जानकारी दी गई। जिसके बाद वहां ट्रेन को रोका गया। जानकारी मिलते ही रेलवे में हड़कंप मच गया। बचाव दल के कर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 

उसके बाद दोनों स्टेशनों पर मालगाड़ी के डिब्बे को साइड किया गया। गोल्डिनगंज स्टेशन के रेलकर्मी ने बताया कि रात में दूसरा इंजन भेजकर बड़ा गोपाल में छुटे मालगाड़ी के बोगी को लाया जाएगा और रात में ट्रेन को उसके डेस्टिनेशन के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

NSIT
Nsmch