LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

कृष्ण भक्ति से सराबोर हुई युवती, लड्डू गोपाल से रचाई शादी, कहा-सात जन्मों तक निभाउंगी रिश्ता

कृष्ण भक्ति से सराबोर हुई युवती, लड्डू गोपाल से रचाई शादी, क

DESK: आमतौर में शादियों में दूल्हा-दुल्हन होते हैं। दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर आता है। फिर बड़ी धूमधाम से दोनों की शादी कराई जाती है। ऐसा ही एक शादी एमपी में भी हुई। हालांकि यह शादी आम शादियों की तरह होकर भी अनोखी शादी थी। जिस शादी में भी दिन तय हुआ। फिर दुल्हन के पिता ने सभी रिश्तेदारों को फोन कर अपनी बेटी की शादी में बुलाएं। सभी मेहमान भी आएं लेकिन किसी को ये पता नहीं था कि दूल्हा कौन हैं। 

यह मामला एमपी के ग्वालियर की है। जहां एक पिता ने अपनी बेटी की खुशी के लिए उसकी शादी एक अनोखे तरीके से कराई है। इस विवाह को देखने के लिए आम लोग ही नहीं बल्कि साधु-संतों की भीड़ भी उमड़ आई। अनोखी शादी का अद्भुत नजारा देखने के लिए दूर दूर से लोग आएं और इस शादी ने इस कलयुग में प्रेम और भक्ति का अनोखा संदेश दिया। दरअसल, ग्वालियर की रहने वाली 23 साल की ग्रेजुएट शिवानी ने अपने इष्ट भगवान कन्हैया यानी कान्हा जी के साथ सात फेरे लिए। इस शादी की धूम कई दिनों से चल रही थी। 

NSIT
Nsmch

इस शादी में पंडित वृंदावन से बारत लेकर आए, जिसमें 11 लोग शामिल थे। उससे पहले घर में बेटी के हाथ पीले करने से लेकर वो सारी रस्में पूरी की गई जो आम शादी में होती हैं। उसके बाद शिवानी ग्वालियर के प्रसिद्ध मंदिर में पहुंची। जहां फेरे लेकर शादी पूरी हुई। शिवानी इस शादी से बेहद खुश है, वो कहती हैं कि जो सपनें उसे रात में आते हैं, आज वो दिन की रोशनी में सच हो रहे हैं। वहीं शिवानी के रिश्तेदार भी बेहद खुश हैं।

शिवानी बचपन से ही भगवान कृष्ण की भक्त रही हैं। वे हर दिन लड्डू गोपाल के साथ लंबा समय गुजारती रही हैं। उन्होंने अपने परिवार को बता दिया कि वे अपना जीवन भगवान कृष्ण को समर्पित करेंगी। उन्होंने घर वालों से ये तक कह दिया कि वे केवल मुरलीधर को ही अपना पति बनाएंगी। घर वाले भी इस जिद को टाल न सके और आखिरकार शिवानी के फैसले को सब ने मंजूरी दे दी।