LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज, आठ सीटों पर मुकाबला, NDA की

  • Hajipur GRP Cop
  • Bihar Police Crime: बिहार में खाकी पर दाग, 27 लीटर शराब छिपाने के आरोप में हवलदार और

  • Siwan Durga Puja Stage Accident
  • Bihar News: सीवान में दुर्गापूजा के मंच पर बड़ा हादसा, आग वाला डिब्बा फटने से 6 घायल,

  • Patna Ravan Dahan: पटना  में रावण दहन के बाद भगदड़ जैसे हालात, 4 महिलाएं घायल, , एक की हालत गंभीर
  • Patna Ravan Dahan: पटना में रावण दहन के बाद भगदड़ जैसे हालात, 4 महिलाएं घायल, , एक

  • Bihar Weather: बिहार में मौसम रहेगा साफ, बारिश के आसार नहीं, अगले 5 दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम रहेगा साफ, बारिश के आसार नहीं, अगले 5 दिनों तक तापमान में बड़े

साल का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगा 9 मार्च को, दोनों पक्षों की रज़ामंदी से होगा फैसला

साल का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत  लगेगा 9 मार्च को,  दोनों पक

पूर्णिया - समेत पूरे देश में 9 मार्च को इस साल का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत होने वाला है। इसको लेकर पूर्णिया सिविल कोर्ट में तैयारी शुरू है। पूर्णिया के जिला व सत्र न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि इस पहला लोक अदालत के लिए पूर्णिया में 16 बेंच के साथ बायसी ,बनमनखी और धमदाहा अनुमंडल न्यायालय में एक-एक बेंच का गठन किया गया है ।

पूर्णिया के जिला व सत्र न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि  37 सौ समनीय वादो को चिन्हित कर उन्हें नोटिस भेज दिया गया है। साथ ही करीब 33000 लोगों को भी नोटिस दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो व्यक्ति आपसी समझौते के माध्यम से सामान्य वादों को सुलझाना चाहते हैं वह लोक अदालत के सचिव के पास अपना आवेदन दें और आपसी समझौते के आधार पर अपने वादों का सुलह करवाये। 

पूर्णिया के जिला व सत्र न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि इसमें किसी भी तरह का खर्च नहीं होता है । दोनों पक्षों के रज़ामंदी से फैसला होता है।  लोगों को हर तरह से राहत मिलती है।

अंकित कुमार झाकी रिपोर्ट