LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

सीतामढ़ी में सुशासन की पुलिस का चेहरा उजागर, जीआरपी की पिटाई से युवक का फटा पेट, आतें आ गईं बाहर, अब चेहरा साफ करने में जुटी रेल पुलिस

सीतामढ़ी में सुशासन की पुलिस का चेहरा उजागर,   जीआरपी की पिट

सीतामढ़ी- एक बार फिर पुलिस का अमानवीय चेहरा उजागर हुआ है .घटना सीतामढ़ी के पुपरी रेलवे स्टेशन  की है जहां जीआरपी जवान की पीटाई से एक व्यक्ति का पेट फट आंत बाहर आ गया। जिसके बाद आक्रोशित लोगो ने स्टेशन परिसर में जमकर तोड़फोड़ मचाई है। 

जख्मी फुरकान को पुपरी पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद एसकेएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है की जख्मी फुरकान अपने परिजनों को रेलवे स्टेशन छोड़ने आया था। 

इसी दौरान टिकट को लेकर विवाद हुआ और जीआरपी जवान के पीटाई से उसका आंत बाहर आ गया। इधर रेल पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दो जीआरपी जवानो पर तत्काल निलंबित की कारवाई की बता कही है। 

वही पूरे मामले की जांच का रेल डीएसपी को निर्देश दिया है। वही उक्त मामले में रेल एसपी ने तत्काल दोनो पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अविनाश कुमार