LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

दहक रही है धरा, बिहार में गर्मी से भभक रहे लोग, धूप के साथ लू ने जीना किया दुश्वार

दहक रही है धरा, बिहार में गर्मी से भभक रहे लोग,  धूप के साथ

पटना- बिहार में सूर्य की गर्मी के कारण धरती तपने लगी है. आम लोगों को जनजीवन पर इसका खासा असर दिख रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 3 मई  से 4 मई के बीच बिहार के तापमान में वृद्धि होगी.  इस दौरान आसमान साफ रहेगा, पश्चिमी हवा चलने की संभावना है, हवा की औसत गति 6 से 9 किमी प्रति घंटा रह सकती है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री रहा. 

 राज्य में तीन मई तक अधिकतम तापमान में कमी आएगी. नमी युक्त हवा के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है.  मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भागलपुर और पूर्णिया भीषण गर्मी की चपेट में रहे. पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वाल्मीकिनगर, सुपौल, मोतिहारी, शेखपुरा, गोपालगंज, खगड़िया, बांका, कटिहार व नवादा में लू चली.  ईरान से आने वाला पश्चिमी विक्षोभ तीन मई के बाद प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत दे रहा है. पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.  वहीं एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ है जो 2 मई को जम्मू कश्मीर से टकराएगा. विक्षोभ की मजबूती के चलते इसका कुछ प्रभाव  बिहार पर भी पड़ सकता है. यानी तीन मई से बिहार के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने के आसार हैं.

Diarch GO

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 4 मई के बाद गर्मी से कुछ राहत मिल सकता है. आने वाले दिनो में पारा में गिरावट दर्ज की जा सकती है.  6मई के बाद 41 से 43 डिग्री तक पारा जाने की संभावना है.

आईजीआईएमएस के डॉ रोहित अपाध्याय ने बताया कि गर्मी में बहुत सावधान रहने की जरूरत है. दिन में बहुत जरुरी कान न हो तो  घरों से बाहर नहीं निकलें. भरपूर मात्रा में पानी पिएं. शरीर को डी हाइड्रेट नहीं होने दें. बच्चों पर विशेष ध्यान रखें

NSIT
Nsmch