LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

छपरा के मांझी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकना भूल गया चालक...यात्री करते रह गए इंतजार, 500 मीटर आगे जाने पर याद आया तो लाया रिवर्स

छपरा के मांझी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकना भूल गया चालक...यात

आप ट्रेन का सफर कर रहे हों. आने वाले स्टेशन पर आपको उतरना हो. आप उतरने की तैयारी में हों और स्टेशन पर ट्रेन नहीं रुके तो आप सोचिए कि आपकी क्या हालत होगी. वहीं, जो लोग उक्त ट्रेन से कहीं जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर इंतजार करते हों और स्टॉपेज होने के बावजूद ट्रेन नहीं रुके तो अफरा-तफरी तो मच जाएगी न. ऐसा हुआ है बिहार के सारण जिले के मांझी हाल्ट पर .जहां यात्री बुधवार की शाम ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, ट्रेन आई भी लेकिन बिना रुके आगे बढ़ गई. छपरा से फर्रुखाबाद जा रही उत्सर्ग एक्सप्रेस का ड्राइवर ट्रेन रोकना ही भूल गया और यात्री देखते हीं  रह गए. 500 मीटर ट्रेन आगे बढ़ गई तो  तो ड्राइवर साहब को याद आया कि मांझी स्टेशन पर तो ट्रेन रोका हीं नहीं. 

मांझी स्टेशन से आगे बढ़ने पर ड्राइवर साहब को अचानक से याद आया कि उन्होंने प्लेटफॉर्म पर तो ट्रेन रोका ही नहीं. इसके बाद ट्रेन को रिवर्स कर ड्राइवर वापस स्टेशन पर लाया. तब यात्री चढ़े और उतरे. बता दें  ट्रेन मांझी पुल पर बीचो-बीच खड़ी हो गयी.  स्टेशन पर खड़े यात्री परेशान थे कि हुआ क्या जो ट्रेन नहीं रुकी. ट्रेन तो स्टेशन पर  रफ्तार पकड़े आगे बढ़ चुकी थी. स्थिति अजीबोगरीब, ड्राइवर साहब ने  उत्सर्ग एक्सप्रेस ऐसी जगह खड़ी कर दी  थी कि कोई यात्री भी नहीं उतर सकता था. ट्रेन पुल के बीचों-बीच खड़ी थी. ड्राइवर ने ट्रेन को वापस लाने के लिए संपर्क साधा. इस बारे में स्टेशन मास्टर को सूचना दी गयी.लगभग 20 मिनट रुकने के बाद  चालक और गार्ड के आपस में सम्पर्क स्थापित होते ट्रेन को लगभग आधा किमी पीछे स्टेशन पर लाया गया तब जाकर वहां खड़े यात्री ट्रेन पर सवार हुए और ट्रेन सात बजकर 25 मिनट पर मांझी से फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुई.