LATEST NEWS

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

रामनवमी पर रात दो बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट्ट, दोपहर में रामलला का जन्मोत्सव, अयोध्या के 10 पुजारी चढ़ाएंगे भक्तों का प्रसाद

रामनवमी पर रात दो बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट्ट, दोपहर में

पटना- अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी पर पटना के महावीर मंदिर में श्रद्धालुओं के दरशन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुनाल ने बताया कि अहले सुबह दो बजे मंदिर का पट्ट खुलेगा . दो बजे से सवा दो बजे तक आरती होगी , इसके बाद भक्त गर्भगृह में विराजमान हनुमानजी के दोनों विग्रहों और राम दरबार का दर्शन कर सकेंगे. कुनाल ने कहा कि रामनवमी हिन्दुओं का सबसे बड़ा त्योहार है. इस अवसर पर महावीर मंदिर में तीन से चार लाख श्रद्दालुओं के पहुंचने की उम्मीद है.

दोपहर में  रामलला का जन्मोत्सव 

महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुनाल ने बताया कि रामनवमी के दिन गुरुवार को महावीर मंदिर परिसर में स्थित मुख्य ध्वज स्थल पर सुबह 10 बजे से पूजन प्रारंभ होगा. पूजन के बाद महावीर मंदिर में स्थित सभी हनुमान ध्वज बदले जायेंगे. इसके बाद दोपहर में  रामलला का जन्मोत्सव मनाया जाएगा. 11.50 मिनट से लेकर 12.15 बजे तक भगवान राम का जन्मोत्सव और आरती होगी.  इसके बाद फिर भक्त गर्भगृह में हनुमान बाबा  का दर्शन कर सकेंगे. जन्मोत्सव आरती के बाद भक्तों के प्रसाद चढ़ाने और दर्शन का क्रम रात्रि 12 बजे तक जारी रहेगा. सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ड्रोन द्वारा महावीर मंदिर पर पुष्पवर्षा होगी. इसका लाइव प्रसारण मंदिर के फेसबुक पेज patnamahavirmandir पर दिखाया जायेगा. महावीर मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हनुमानजी के दोनों विग्रहों और राम दरबार के लाइव दर्शन के लिए वीर कुंवर सिंह पार्क से लेकर मंदिर तक भक्त मार्ग और महावीर मंदिर परिसर तक कुल 16 बड़े स्क्रीन लगाये गये हैं. 

NSIT
Nsmch

यहां से मंदिर में मिलेगा प्रवेश

महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि  महावीर मंदिर तक पहुंचने के लिए वीर कुंवर सिंह पार्क में प्रवेश की व्यवस्था की गयी है. गर्मी और धूप को देखते हुए भक्तों के लिए कई इंतजाम किये गये हैं. भक्त मार्ग को बैरिकेटिंग के साथ-साथ ऊपर में टेंट लगाये गये हैं, शर्बत की भी व्यवस्था की गई है. मंदिर की ओर से भक्तों को पहुंचाने के लिए चार बसो की भी व्यवस्था की गई है.  रामनवमी के दिन महावीर मंदिर की ओर से लगभग 200 निजी सुरक्षा कर्मी और स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सहायता में लगाये गये हैं.

पार्किंग की माकूल व्यवस्था

महावीर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओँ के वाहनों के लिए मिलर स्कूल का मैदान, पथ परिवहन निगम कार्यालय का परिसर और वीआइपी गाड़ियों के लिए मौर्यालोक परिसर के अंदर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गयी है.

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि  भीषण गर्मी से बचने के लिए मंदिर की तरफ से कई इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने कहा कि प्रशासन के तरफ से भी सुरक्षा के व्यापक इंतजामात किए गए हैं. कुमाल ने कहा कि किसी भी श्रद्धालु को गर्भगृह में स्थित हनुमान बाबा के दर्शन में कोई परेशानी न हो, इसकी व्यवस्था की गई है.

रिपोर्ट- नरोत्तम कुमार