LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

दर्शन के लिए खोला गया ज्ञानवापी के तहखाने का द्वार, लेकिन वीआईपी भक्तों को मिलेगी इंट्री, प्रशासन ने तय किया समय

दर्शन के लिए खोला गया ज्ञानवापी के तहखाने का द्वार, लेकिन वी

VARANASI : जिला अदालत की अनुमति के बाद ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने में लगभग 30 साल बाद पूजा की गई। वहीं अब आमलोगों के लिए तहखाने में मूर्तियों का दर्शन कराना शुरू कर दिया गया है।  इसके साथ ही मंदिर प्रशासन ने पहली बार दक्षिणी तहखाना के अंदर की फोटो व वीडियो जारी किया है। इसमें  मूर्तियों की आरती होती दिखाई दे रही है।

मंदिर प्रशासन ने फैसला लिया है कि शाम चार बजे की आरती के बाद लोगों को मूर्तियों का दर्शन करने की इजाजत होगी। फिलहाल वीआईपी और सुगम दर्शन यानी टिकट लेकर विश्वनाथ मंदिर आने वाले भक्तों को ही दर्शन का मौका मिलेगा। अभी आम दर्शनार्थियों के लिए यहां दर्शन की व्यवस्था नहीं होगी। 

Diarch GO

प्रशासन ने तय किया है कि तहखाने की मूर्तियों का दर्शन करते हुए वीआईपी और सुगम दर्शन वाले भक्त विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह की तरफ जाएंगे। तहखाने का गेट खुला रहेगा। भक्तों को तहखाने के बाहर से दर्शन करने की इजाजत होगी। 

यह होगा आरती का समय

तय हुआ है कि तहखाने में स्थित मूर्तियों की भी पांच पहर पूजा, आरती व भोग होगा। सबसे पहले भोर में मंगला आरती होगी। इसके अलावा भोग आरती, शाम 4 बजे वाली आरती, शृंगार आरती और शयन आरती होगी। मंगला आरती भोर में 3:30 बजे होगी। भोग आरती दोपहर 12 बजे होगी। इसके बाद शाम चार बजे की आरती की जाएगी। शृंगार आरती शाम सात बजे होगी और शयन आरती रात 10.30 पर की जाएगी।

NSIT
Nsmch

31 साल बाद शुरू हुई पूजा

ज्ञानवापी के दक्षिणी भाग में स्थित व्यासजी के तहखाने में 31 साल बाद गुरुवार को पूजा शुरू हुई है। व्यासजी के परिवार की ओर से अदालत में पूजा का अधिकार देने की मांग की गई थी। याचिका  में कहा गया कि 1993 से पहले तक यहां नियमित पूजा होती थी। ज्ञानवापी को लोहे की बाड़ से घेर देने के कारण पूजा बंद हो गई। बुधवार को जिला जज की अदालत ने पूजा की इजाजत देने के साथ ही डीएम को पूजा के लिए प्रबंध करने का निर्देश दिया था। इसी के बाद देर रात ही डीएम समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूजा के लिए इंतजाम किया गया। भोर से पूजा भी शुरू कर दी गई।